Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • Gorakhpur Triple Suicide Case: 1500 रू नहीं मिले तो युवक ने लगाई फांसी, मां-बेटी ने खाया जहर..एक घर के 3 लोगों की मौत!
  • उत्तर प्रदेश

Gorakhpur Triple Suicide Case: 1500 रू नहीं मिले तो युवक ने लगाई फांसी, मां-बेटी ने खाया जहर..एक घर के 3 लोगों की मौत!

himani Shrotiya May 1, 2025

Gorakhpur Triple Suicide Case: गोरखपुर के हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के कूचडेहरि गांव में मां के डांटने से नाराज 18 साल के मोहित कन्नौजिया ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बेटे को फंदे से लटका देख मां और फिर 14 साल की बहन ने भी जहर खा लिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान बहन सुप्रिया और मां कौशिल्या की मौत हो गई। बता दे कि, कूचडेहरि निवासी मोहित के पिता अंगद कन्नौजिया की 10 साल पहले ही मौत हो चुकी है। 

10 दिन पहले ही लौटा था गांव

पिता की मौत के बाद मोहित कम उम्र में ही काम करने लगा था। वो अहमदाबाद में कपड़ा प्रेस करने का काम करता था। 10 दिन पहले ही वह गांव लौटा था। बुधवार सुबह किसी बात को लेकर घर में विवाद होने पर मां ने उसे डांट दिया।

इसके बाद मोहित ने कमरे में जाकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बाजार गई मां-बेटी घर आईं तो तो दरवाजा खुला नहीं, इसके बाद जब दरवाजा तोड़कर मां अंदर गई तो मोहित फंदे से लटक रहा था और उसकी मौत हो चुकी थी। यह देखकर मां कौशिल्या इस सदमे को बर्दास्त नहीं कर सकीं और घर में रखा सल्फास खा लिया।

मोहित कन्नौजिया
मोहित कन्नौजिया

Read More: Bijnor Hindu Muslim Unity: हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, मुस्लिम समाजसेवी ने कराई हिंदू बेटी की शादी

Gorakhpur Triple Suicide Case: मां-बेटी की हुई मौत

मां को ऐसा करते देख बेटी ने भी जहर खा लिया। गांव वालों को जब इसके बारे में पता चला तो प्रधान को बताया गया, और फिर एंबुलेंस की मदद से मां-बेटी को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में मां-बेटी की मौत हो गई।

1500 रुपये नहीं मिले तो दे दी जान

बता दे कि, मोबाइल बनवाने के लिए मोहित ने 1500 रुपये मांगे थे लेकिन वो नहीं मिले तो नाराज मोहित कन्नौजिया ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। जबकि, उस पर ही विधवा मां, बुजुर्ग दादा और बहन की देखरेख का जिम्मा था।

पोते-पोती और बहु की मौत के बाद आहत बुजुर्ग बाबा हरिलाल बार-बार यहीं कह रहे थे कि जरा भी अंदाजा होता तो वे घर से बाहर ही नहीं जाते।

अहमदाबाद में काम करता था मोहित

Gorakhpur Triple Suicide Case: मौत की सूचना पर घर पहुंची मोहित की शादीशुदा दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि किसी ने यह नहीं बताया कि मौतें हुई हैं, कहा गया था तबियत खराब है। 

यहां आकर पता चला कि मेरा भाई और बहन और मां इस दुनिया में नहीं हैं। बता दे कि, पिता की मौत के बाद पूरे घर का सहारा मोहित था। 

मामले को लेकर उत्तरी पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा एक ही परिवार के तीन लोगों ने आत्महत्या की। तीनों की मौत हो गई है।

गोविंद कुशवाह की रिपोर्ट

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: उपराष्ट्रपति धनखड़ का लखनऊ दौरा : चुनौतियों से डरें नहीं, एकजुटता से बढ़ें !
Next: राजस्थान में गर्मी का 11 साल का रिकॉर्ड टूटा : बाड़मेर में तापमान 46.8 डिग्री

Related Stories

Dead body found in freezer Up
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!

Hema Gupta March 1, 2026
CM Yogi Subsidy Ujjwala
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
Masaan Holi Varanasi
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

काशी में मसान की होली, गले में नरमुंडों की माला पहने नाचते दिखे सन्यासी

himani Shrotiya February 28, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • आरडीएसएस के कार्यों का समय पर उपभोक्ताओं को मिले लाभ : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर
  • राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान 2 मार्च को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगा

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.