Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • Gorakhpur NEWS: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे : अब फर्राटे भरने को तैयार, 20 जून को CM योगी करेंगे उद्घाटन
  • उत्तर प्रदेश

Gorakhpur NEWS: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे : अब फर्राटे भरने को तैयार, 20 जून को CM योगी करेंगे उद्घाटन

divya mistry June 19, 2025

Gorakhpur NEWS: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन 20 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों किया जाएगा। उद्घाटन समारोह की तैयारियां भगवानपुर टोल प्लाजा के पास कार्यक्रम स्थल पर ज़ोरों से चल रही हैं। यह एक्सप्रेस-वे गोरखपुर समेत आसपास के जिलों के लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आ रहा है, क्योंकि इससे लखनऊ और दिल्ली की यात्रा अब और आसान व आरामदायक हो जाएगी।

Gorakhpur NEWS
Gorakhpur NEWS

Gorakhpur NEWS: एक्सप्रेस-वे की खासियत इसकी अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता

इस एक्सप्रेस-वे की खासियत इसकी अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर इसकी जांच स्विट्जरलैंड की प्रसिद्ध ईटीएच यूनिवर्सिटी की तकनीक और उपकरणों से करवाई। जांच में एक्सप्रेस-वे की राइडिंग क्वालिटी और कंफर्ट दोनों ही अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरे उतरे।

Gorakhpur NEWS: सड़क की गुणवत्ता का विश्लेषण किया

जांच के लिए अत्याधुनिक वाइब्रेशन तकनीक, एक्सीलरोमीटर बेस्ड 7 सेंसर (4 राइडिंग क्वालिटी और 3 राइडिंग मोशन के लिए), एस मोशन सेंसर, मापन और डेटा संग्रहण उपकरणों का उपयोग किया गया। यह सारे उपकरण एक इनोवा वाहन में फिट किए गए और सड़क की गुणवत्ता का विश्लेषण किया गया।

Gorakhpur NEWS: सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके

अब यही तकनीक गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण में पहले से ही इस्तेमाल की जा रही है, ताकि सड़क निर्माण के समय ही गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा, बुंदेलखंड, आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की भी इसी तकनीक से जांच की जाएगी। यदि किसी भी हिस्से में गुणवत्ता में कमी पाई जाती है तो उसे सुधारा जाएगा, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।

Gorakhpur NEWS: ढांचे की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के शुरू होने से पूर्वांचल के लोगों को तेज़, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा, जो प्रदेश में बेहतर सड़क बुनियादी ढांचे की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: एक दिन, दो इमरजेंसी लैंडिंग:  Indigo और SpiceJet फ्लाइट में तकनीकी खराबी से हड़कंप
Next: Sachin On ‘Sitaare Zameen Par’: सचिन तेंदुलकर ने ‘सितारे जमीन पर’ को बताया प्रेरणादायक फिल्म!

Related Stories

Dead body found in freezer Up
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!

Hema Gupta March 1, 2026
CM Yogi Subsidy Ujjwala
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
Masaan Holi Varanasi
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

काशी में मसान की होली, गले में नरमुंडों की माला पहने नाचते दिखे सन्यासी

himani Shrotiya February 28, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान 2 मार्च को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगा

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.