वर्षों पुरानी परम्परा के अनुसार निकली गई नरसिंह भगवान की यात्रा
Gorkhpur Nursing Shobha Yatra: खबर यूपी के गोरखपुर से है जहां आज परंपरागत रूप से निकलने वाली भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। जानकारी के लिए बतादें की यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और मुख्यमंत्री ने इस साल भी इसका अनुसरण किया, जिसे गोरक्षपीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ ने और भी विस्तार दिया है।

1944 में हुई थी इस शोभा यात्रा की शुरुआत
Gorkhpur Nursing Shobha Yatra: इस शोभायात्रा की शुरुआत 1944 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक नानाजी देशमुख ने की थी, जिनका उद्देश्य होली जैसे पवित्र त्योहार को विकृति और फूहड़ता से बचाते हुए सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना था। इस यात्रा का गहरा संबंध गोरक्षपीठ से जुड़ा है, और इसे हर साल गोरखनाथ मंदिर में परंपरागत विधि से होलिका दहन के साथ मनाया जाता है।
महाकुंभ का भी सीएम ने किया जिक्र
इस अवसर पर यूपी के मुखियाआदित्यनाथ ने कहा कि इस बार महाकुंभ में सभी वर्गों के लोगों ने एक साथ आस्था की डुबकी लगाई है। साथ ही उन्होंने नवनियुक्त पुलिस आरक्षियों और उनके परिवारों को होली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे होली के इस रंगीन पर्व को आपसी भाईचारे और सद्भावना के साथ मनाएं, और जो लोग होली नहीं खेलना चाहते, उनके साथ जबरदस्ती न की जाए।
संबोधन में बोले सीएम योगी
योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि जिस तरह से हिरणकश्यप का घमंड समाप्त हुआ था, उसी तरह से अहंकारियों का घमंड भी खत्म होगा।
बतादें की यह शोभायात्रा गोरखनाथ मंदिर परिसर में समाप्त होती है, जहां महंत योगी आदित्यनाथ स्वयं होलिकादहन की राख से तिलक कर समरसता और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक स्थापित करते हैं।
Gorkhpur Nursing Shobha Yatra: यह यात्रा पांच किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करती है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। लोग यात्रा के मार्ग पर फूलों की वर्षा करते हैं, और पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है।
latest updates के लिए हमें “Follow” करें! 🚀
आज की तेज़ रफ़्तार डिजिटल दुनिया में, विश्वसनीय, तथ्य-आधारित समाचारों से अपडेट रहना पहले से कहीं ज़्यादा महत्वपूर्ण है। नेशन मिरर एक अग्रणी समाचार प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, सनातन, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, देश की राजधानी दिल्ली, और तमाम राज्यों शहरो, विश्व से जुड़े मामलों और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सटीक, निष्पक्ष और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।
चाहे आप ब्रेकिंग न्यूज़, खोजी पत्रकारिता या विशेषज्ञ की राय की तलाश कर रहे हों, नेशन मिरर सुनिश्चित करता है कि पाठकों को भरोसेमंद और व्यावहारिक सामग्री मिले।
नेशन मिरर क्यों चुनें?
निष्पक्ष रिपोर्टिंग: ऐसी खबरें जो तथ्य-जांच की गई हों और राजनीतिक रूप से तटस्थ हों।
रीयल-टाइम अपडेट: महत्वपूर्ण घटनाओं को उनके सामने आने के साथ ही कवर करना।
विविध श्रेणियाँ: राजनीति, व्यवसाय, प्रौद्योगिकी, दुनिया और बहुत कुछ।
खोजी पत्रकारिता: दबाव वाले मुद्दों पर गहन रिपोर्ट।
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और हेडलाइंस
नेशन मिरर होमपेज पर दुनिया भर की ताज़ा घटनाओं से अपडेट रहें। होमपेज पर कई श्रेणियों में रीयल-टाइम न्यूज़ अपडेट की सुविधा है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि आप कभी भी महत्वपूर्ण कहानियों से कभी न चूकें।
