Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • गोरखपुर में CM योगी का स्वदेशी संदेश — रवि किशन की विदेशी घड़ी पर तंज, बोले ‘स्वदेशी अपनाना भी जरूरी’
  • उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में CM योगी का स्वदेशी संदेश — रवि किशन की विदेशी घड़ी पर तंज, बोले ‘स्वदेशी अपनाना भी जरूरी’

himani Shrotiya October 10, 2025

CM Yogi and Ravi Kishan: गोरखपुर में शुक्रवार को आयोजित स्वदेशी मेले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने मंच से सांसद रवि किशन की विदेशी घड़ी पर तंज कसते हुए कहा —

सिर्फ स्वदेशी बोलने से कुछ नहीं होगा, इसे अपनाना भी होगा।

मुख्यमंत्री ने यह बात मजाकिया अंदाज़ में कही, लेकिन उनके शब्दों ने एक गहरा संदेश दिया कि आत्मनिर्भर भारत का सपना केवल भाषणों से नहीं, बल्कि व्यवहार से पूरा होगा।

रवि किशन की विदेशी घड़ी पर तंज
रवि किशन की विदेशी घड़ी पर तंज

CM Yogi and Ravi Kishan: मेले का शुभारंभ 

गोरखपुर के उद्योग व्यापार मंडल ग्राउंड में आयोजित इस स्वदेशी मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में उन्होंने सांसद रवि किशन को बुलाकर अपने बगल की कुर्सी पर बैठाया, जिससे यह साफ हुआ कि दोनों नेताओं के बीच आपसी सम्मान बना हुआ है।

सीएम ने मंच से कहा कि स्वदेशी मेले का उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों, शिल्पकारों और छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहित करना है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

‘स्वदेशी बोलने से नहीं, अपनाने से बदलाव आएगा’ 

मुख्यमंत्री ने कहा —

हम जब तक अपने जीवन में स्वदेशी उत्पादों का इस्तेमाल नहीं करेंगे, तब तक आत्मनिर्भर भारत का सपना अधूरा रहेगा। स्वदेशी बोलने से नहीं, इसे अपनाने से ही देश आगे बढ़ेगा।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘वोकल फॉर लोकल’ का जो नारा दिया है, उसे हमें जीवन में उतारना चाहिए। हर व्यक्ति अगर स्थानीय उत्पादों का उपयोग करना शुरू करे, तो गांवों और छोटे शहरों की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

मैं आप सभी से अपील करूंगा…

दीपावली के अवसर पर जो भी खरीदें, स्वदेशी खरीदें… pic.twitter.com/hI1hJcrn5f

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 10, 2025

‘इनके डायलॉग रविकिशन से भी मजबूत’

सीएम योगी ने मंच से युवा उद्यमी रमेश यादव की सराहना करते हुए कहा —

इनके डायलॉग रविकिशन से भी मजबूत हैं, क्योंकि ये जमीन पर काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे युवाओं की पहल ही ‘नया उत्तर प्रदेश’ बना रही है। मुख्यमंत्री ने मेले में लगे स्टॉलों का भी निरीक्षण किया और दुकानदारों से उनके उत्पादों और बिक्री के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

कमलेश पासवान ने भी ली रविकिशन की चुटकी

कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने भी मजाकिया लहजे में रविकिशन पर तंज कसा। उन्होंने कहा —

आजकल इनका समय अच्छा चल रहा है। इनकी दुकान नाच रही है। योगी जी, इन्होंने चाय-पानी की व्यवस्था बहुत अच्छी की है, लेकिन हम जैसे जन प्रतिनिधि को चाय नहीं पिलाई।

उनके इस बयान पर मंच और दर्शकों के बीच ठहाके गूंज उठे। कार्यक्रम का माहौल कुछ समय के लिए हल्का और मनोरंजक बन गया।

‘पिछली सरकारों ने हमें भिखारी बना दिया था’

कार्यक्रम में बोलते हुए गोरखपुर सांसद रवि किशन ने कहा —

पिछली सरकारों ने हमें भिखारी बना दिया था। वे सोचते थे कि गरीब है, मरेगा। लेकिन अब हिम्मत है किसी की? आज अपराधी एक पैर पर नाचते हुए चल रहे हैं। अगर ज्यादा करेंगे, तो दोनों पैर पर नाचेंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था में जबरदस्त सुधार आया है और आम जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ी है।

160 लाभार्थियों को सौंपी फ्लैट की चाबियां

मेले के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 160 लाभार्थियों को नए फ्लैट की चाबियां सौंपीं।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर गरीब परिवार को पक्का घर देना है। योगी ने कहा —

अब कोई भी परिवार बेघर नहीं रहेगा। जो लोग पहले झोपड़ी में रहते थे, अब वे सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं।

सीएम ने स्टॉलों का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने मेले में लगे UP ट्रेड शो के बैनर तले लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया।
उन्होंने दुकानदारों से पूछा कि उनके उत्पाद कहां से आते हैं, बिक्री कैसी चल रही है और क्या सरकार की योजनाओं से उन्हें कोई मदद मिल रही है।
सीएम ने कहा कि राज्य सरकार स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों के लिए नई योजनाएं शुरू कर रही है, ताकि युवाओं को रोजगार और व्यवसाय के अवसर मिल सकें।

CM Yogi and Ravi Kishan: योगी सरकार का संदेश

कार्यक्रम के अंत में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता से अपील की कि वे विदेशी उत्पादों के बजाय भारतीय उत्पादों का इस्तेमाल करें।
उन्होंने कहा —

हर व्यक्ति अगर अपने जीवन में ‘मेड इन इंडिया’ प्रोडक्ट अपनाएगा, तो भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।

सीएम के इस संदेश के साथ गोरखपुर का स्वदेशी मेला समाप्त हुआ, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया और स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: MP NEWS: DSP के साले को पुलिसकर्मीयों ने बेरहमी से पीटाई कर मौत के घाट उतारा !
Next: हरिद्वार पीठ बाजार में हड़कंप: पटाखों पर कार्रवाई के बाद जीएसटी विभाग की छापेमारी

Related Stories

Dead body found in freezer Up
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!

Hema Gupta March 1, 2026
CM Yogi Subsidy Ujjwala
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
Masaan Holi Varanasi
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

काशी में मसान की होली, गले में नरमुंडों की माला पहने नाचते दिखे सन्यासी

himani Shrotiya February 28, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.