Gorakhpur Child Rape Case: गोरखपुर से एक शर्मनाक खबर सामने आ रही है, जहां एक 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मासूम बच्ची अपनी दादी के साथ एक शादी समारोह में गई थी, जहां 200 मीटर की दूरी पर खून में लथपथ बच्ची मिली। उसे तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बच्ची हालत काफी खराब थी इसलिए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
यह मामला पीपीगंज थाना क्षेत्र का है, जहां 21 फरवरी के दिन इस वारदात को अंजाम दिया गया। मासूम सिद्धार्थनगर की रहने वाली थी।
शादी में जयमाला हो रही थी, तभी से बच्ची गायब थी, जयमाला होने के बाद बच्ची को ढूंढ़ने लगे नहीं मिली तब ड्रोन वीडियो रिकॉर्डिंग देखी गई। तब उसमें बच्ची को गांव के एक व्यक्ति के साथ जाते देखा गया। फिर बच्ची की तलाश की गई।
आरोपी को किया गिरफ्तार
जब ड्रोन वीडियो देखा गया तो उसमें आरोपी 22 वर्षीय अशोक निषाद उर्फ टुनटुन के साथ बच्ची दिखाई दी। परिवरा के साथ गांव के लोग बच्ची को ढूढ़ने लगे और बच्ची शादी समारोह से लगभग 200 मीटर की दूरी पर सूनसान जगह पर खून में लथपथ मिली
बच्ची को परिजन तुरंत हॉस्पिटल लेकर गएं। वहीं उसकी हालत गंभीर देखकर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
सीओ कैंपियरगंज सीओ का आया बयानR
सूत्रो के मुताबिक , सीओ ने बताया कि- ‘शनिवार तड़के 3 बजे 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना की 112 पर सूचना मिली थी। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित बच्ची के बाबा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी के आधार पर आरोपी अशोक निषाद को हिरासत में ले लिया है।’
