Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • फाइनेंस
  • बजट से पहले बाजार धड़ाम: सोना 13 हजार और चांदी 26 हजार टूटी
  • Top Story
  • फाइनेंस

बजट से पहले बाजार धड़ाम: सोना 13 हजार और चांदी 26 हजार टूटी

Narendra Singh February 1, 2026

बजट से ठीक पहले बाजार में माहौल पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। शेयर बाजार दबाव में है और इसी बीच कमोडिटी मार्केट से भी बड़ा झटका मिला है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिसका असर गोल्ड-सिल्वर ETFs से लेकर मेटल सेक्टर के शेयरों तक साफ दिख रहा है।

तीसरे दिन भी जारी गिरावट, निवेशकों में बेचैनी

कमोडिटी बाजार में सोना और चांदी लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में फिसले हैं। मौजूदा गिरावट इतनी तेज है कि ज्यादातर निवेशक गोल्ड और सिल्वर ETFs से निकलते दिख रहे हैं।

इसी का असर यह रहा कि निप्पॉन इंडिया सिल्वर ETF और निप्पॉन इंडिया गोल्ड ETF में करीब 11 फीसदी तक की गिरावट आई और दोनों में लोअर सर्किट लग गया।

मेटल सेक्टर में भारी बिकवाली

सोना-चांदी की गिरावट का सीधा असर मेटल सेक्टर पर भी पड़ा है। कारोबार के दौरान कई दिग्गज शेयरों में तेज टूट देखने को मिली।

  • वेदांता के शेयर करीब 10 फीसदी टूटे 
  • हिंदुस्तान जिंक में 10 फीसदी की गिरावट 
  • हिंदुस्तान कॉपर के शेयर 18 फीसदी से ज्यादा फिसले 
  • हिंदुस्तान एल्युमिनियम करीब 5 फीसदी नीचे 
  • हिंडाल्को में लगभग 7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई 

हिंदुस्तान कॉपर में आई तेज गिरावट ने खासतौर पर निवेशकों को चौंका दिया है।

MCX पर क्या चल रहे हैं भाव

मल्टी कमोडिटी मार्केट में सोना फिलहाल ₹1.40 लाख के नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी करीब ₹2.70 लाख के आसपास बनी हुई है। बाजार में यह गिरावट लगातार तीसरे सत्र में देखने को मिली है, जिससे निवेशक असमंजस में हैं कि आगे क्या रुख अपनाया जाए.

रिकॉर्ड हाई से बड़ी फिसलन

गौर करने वाली बात यह है कि पिछले कारोबारी सत्र में ही चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से करीब ₹1.28 लाख टूट गई थी। वहीं सोना भी ₹31 हजार से ज्यादा की गिरावट दर्ज कर चुका है। इतनी बड़ी टूट ने बाजार की धारणा को पूरी तरह बदल दिया है.

बजट पर टिकी निगाहें

इधर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना नौवां केंद्रीय बजट पेश करने जा रही हैं। बाजार को उम्मीद है कि बजट में सोने और चांदी को लेकर कुछ अहम फैसले हो सकते हैं। ज्वेलर्स की मांग है कि सोना-चांदी पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी घटाई जाए, ताकि दाम नीचे आएं और ग्राहकों की खरीदारी लौट सके। अब निवेशकों और कारोबारियों, दोनों की नजरें बजट घोषणाओं पर टिकी हैं.

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Ind Vs Pak U19 World Cup 2026: U-19 वर्ल्डकप में आज होगी सेमीफाइनल की जंग!
Next: Indore Marathon Tragedy: इंदौर मैराथन में दौड़ रहे युवक की मौत!

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.