सोना 76,502 रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा
16 अक्टूबर को सोना अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 572 रुपये बढ़कर 76,502 रुपये हो गया है। एक दिन पहले इसका भाव 75,930 रुपए प्रति दस ग्राम था।
चांदी की कीमत में भी आज तेजी आई है। यह 1,454 रुपये बढ़कर 91,254 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इससे एक दिन पहले चांदी 89,800 रुपये पर रही थी. इस साल 29 मई को चांदी अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 94,280 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी.
साल के अंत तक 78,000 रुपये तक जा सकता है सोना
आने वाले दिनों में सोने और चांदी में तेजी देखने को मिल सकती है। इस साल सोना 78,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर जा सकता है। वहीं, चांदी भी 1 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है.
