gold price all time high january 23 2026:सोने की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 23 जनवरी को सोना ₹1.55 लाख प्रति 10 ग्राम के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया। साल के सिर्फ 23 दिनों में सोना ₹21 हजार से ज्यादा महंगा हो चुका है, वहीं चांदी भी ₹3.12 लाख प्रति किलो के आसपास पहुंच गई है।
gold price all time high january 23 2026: क्या है आज का भाव?
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक सोना सुबह ₹1,55,428 पर ओपन हुआ। बाद में हल्की गिरावट के साथ यह ₹1,54,310 पर बंद हुआ, फिर भी यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। चांदी ₹11,994 की तेजी के साथ ₹3,11,705 प्रति किलो पहुंच गई।
सोना क्यों भाग रहा है? 3 बड़ी वजहें
1. ग्लोबल टेंशन: अमेरिका-यूरोप ट्रेड टेंशन और ग्रीनलैंड विवाद से निवेशक सुरक्षित विकल्प की ओर भाग रहे हैं।
2. रुपया कमजोर: डॉलर के मुकाबले रुपया ₹91.10 के ऑलटाइम लो पर है, जिससे आयातित सोना महंगा हो गया।
3. सेंट्रल बैंक खरीदारी: RBI समेत दुनिया के कई सेंट्रल बैंक लगातार सोना खरीद रहे हैं।
