Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • बस्तर का गोगुंड़ा गांव: विकास के रंग में रंग रहा 40 साल का नक्सली गढ़ 
  • छत्तीसगढ़

बस्तर का गोगुंड़ा गांव: विकास के रंग में रंग रहा 40 साल का नक्सली गढ़ 

Narendra Singh January 15, 2026

बस्तर का गोगुंड़ा गांव से जुड़े 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

बस्तर का गोगुंड़ा गांव: चार दशकों तक नक्सलियों का गढ़ रहे सुकमा जिले का गोगुंड़ा गांव अब धीरे-धीरे विकास और शांति की राह पर कदम बढ़ा रहा है। बुधवार को यहां से जुड़े 29 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ने का ऐतिहासिक कदम उठाया।

मुख्यधारा से जुड़ने का फैसला

जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण और सीआरपीएफ अधिकारी हिमांशु लोहानी की उपस्थिति में यह प्रक्रिया पूरी हुई। अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले अधिकांश नक्सली स्थानीय स्तर पर संगठन की मदद कर रहे थे, लेकिन अब उन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है।

Also Read-today bastar news: बस्तर में गरीबों का राशन सड़ा, चिंतलनार में 35 लाख का चावल यूं ही सड़ गया

बस्तर का गोगुंड़ा गांव: पहाड़ी इलाके की कठिनाईयां

गोगुंड़ा गांव भौगोलिक दृष्टि से बेहद चुनौतीपूर्ण है। यह पूरी तरह पहाड़ी क्षेत्र में बसा है और नक्सलियों के लिए हमेशा सुरक्षित गढ़ माना जाता था। यहां तक पहुंचने के लिए सुरक्षा बलों को 8 किलोमीटर पैदल कठिन रास्ता तय करना पड़ता था। घने जंगल, खड़ी पहाड़ियाँ और ऊंची चोटियाँ कभी माओवादियों के लिए सुरक्षित ठिकाना रही हैं. हालांकि, प्रशासन ने हाल ही में नए कैंप और सड़कें बनाकर इस क्षेत्र पर नियंत्रण स्थापित किया। इसके बाद स्थानीय स्तर पर कई माओवादी भाग गए और कुछ ने आत्मसमर्पण किया।

Also Read-CM Vishnu Dev Sai meets Yuva Ratna Award recipients: CM विष्णु देव साय ने की

सरकारी योजनाओं और सुरक्षा का असर

कलेक्टर अमित कुमार और एसपी किरण चव्हाण लगातार वहां मौजूद हैं. उनका मानना है कि प्रशासन की सक्रियता और जनहित की योजनाओं की पहुंच से स्थानीय युवा अब मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, हिंसा नहीं, विकास ही भविष्य है। जो युवा शांति और विकास की राह अपनाते हैं, उन्हें सम्मान और सुरक्षित जीवन मिलेगा।

अब बंदूक नहीं विकास की बात

सुरक्षा शिविरों, प्रशासन की मौजूदगी और विकास योजनाओं की वजह से अब ग्रामीणों में भी सकारात्मक बदलाव दिख रहा है। ग्रामीण अपने बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को लेकर अधिक आश्वस्त हैं। गांव में अब विकास की बयार बह रही है.

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: MI vs UP WPL Match 2026: इस सीजन में पहली बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमें!
Next: मकर संक्रांति की खुशियां मातम में बदलीं: बैरसिया में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 की मौत

Related Stories

Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.