
UP-उत्तराखंड में टैक्स फ्री
फिल्म रिलीज होने के बाद उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार और उत्तराखंड की धामी सरकार ने फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, ये कदम फिल्म के सोशल मैसेज को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के मकसद से उठाया है।
गायों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी
सरकार को उम्मीद है कि फिल्म के जरिए लोगों में गायों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ेगी। फिल्म ये मैसेज देती है कि गोवंश न सिर्फ हमारी संस्कृति का हिस्सा है बल्कि उनकी सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी भी हम सभी की है।

ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी फिल्मी – CM धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस फैसले को सामाजिक और सांस्कृतिक सरोकारों से जुड़ा बताया। CM धामी ने कहा कि ऐसी फिल्में भारतीय संस्कृति, ग्रामीण जीवन और गोवंश के महत्व को समाज के सामने लाने का काम करती हैं। टैक्स फ्री होने से यह फिल्म ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। CM ने कहा फिल्म 6 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और अब उत्तराखंड में दर्शक इसे कम पैसों में देख सकेंगे।
Godaan Film Tax Free: ‘गाय आस्था का विषय’
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गाय केवल धर्म और आस्था का विषय नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति, समाज और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का हिस्सा है। गोवंश संरक्षण से जुड़े विषयों पर बनी फिल्मों के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच और संवेदनशीलता विकसित होती है।
साथ ही सरकार ऐसे रचनात्मक प्रयासों को प्रोत्साहन देती रहेगी, जो सामाजिक सरोकारों से जुड़े हों।

40 करोड़ में बनी फिल्म
Godaan Film Tax Free: बता दे कि, फिल्म ‘गोदान’ लगभग 40 करोड़ रुपये में बनी है। इसे उत्तराखंड की वादियां, नोएडा, मथुरा और मुंबई जैसी लोकेशन पर शूट किया गया। इसके साथ ही फिल्म को रियल बनाने के लिए कई सच्ची घटनाओं को शामिल किया गया है।
