अनोखे चेहरे वाले बच्चे को देखने लोगों की उमड़ी भीड़

MP NEWS: मध्यप्रदेश के खरगोन में एक बकरी ने अजीब से चेहरे वाले बच्चे को जन्म दिया है जिसे देखकर हरकोई हैरान है.बकरी के बच्चे की शक्ल एलियन से मिलती जुलती है और उसे देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ सी उमड़ पड़ी है.चेहरे की बनावट सामान्य से भिन्न होने की वजह से लोग इसे एलियन कह रहे हैं.
MP NEWS: एलियन की शक्ल का बकरी का बच्चा
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में बकरी के अजीबोगरीब बच्चे का जन्म हुआ है. उसके चेहरे की शक्ल ऐसी है कि जैसे कोई एलियन हो. अजीबोगरीब चेहरे वाले मेमने को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है. दरअसल, बकरी के बच्चे की शक्ल एलियन की तरह है. इस बच्चे की दोनों आंखें तो है, लेकिन पलक गायब है. इसके अलावा मेमने के नाक भी नहीं है.
MP NEWS: बकरी के बच्चे का एलियन जैसा मुंह
ये अजीबो गरीब घटना मध्य प्रदेश के खरगोन के झिरन्या ग्राम में घटी है. यहां के संजय नगर निवासी कालू केले वाले के यहां रविवार को एक बकरी ने एक अनोखे और अजीबो-गरीब बच्चे को जन्म दिया. बकरे के बच्चे की आंखें बाहर निकली हुई हैं. वहीं पलके भी गायब है. इतना ही नहीं मेमने की नाक भी नहीं है. अजीबो-गरीब घटना की जानकारी मिलते ही उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और इसे आश्चर्यजनक और अनोखी घटना बता रहे हैं. साथ ही मेमने का फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं. हालांकि वेटरनरी डॉक्टर ने इसे कम दिनों तक जीने की संभावना बताई है.
MP NEWS: डॉक्टरों का ये है कहना
वेटरनरी डॉक्टर के मुताबिक, ये आनुवांशिक विकार है. जब भ्रूण का विकास होता है तो उस समय दोष हो जाता है. डॉक्टर के अनुसार, ये कोई चमत्कार नहीं है बाल्कि सामान्य है. भ्रूण बनने के दौरान आनुवंशिक दोष होने से इस तरह की विकृति आ जाती है.
