Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड से गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या का आरोप
  • Top Story
  • देश-विदेश

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड से गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या का आरोप

himani Shrotiya December 11, 2025
Night Club Fire Luthra Brothers Arrest: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड मामले के आरोपी सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में लिया गया। दोनों भाई गोवा के उस नाइट क्लब के संचालक है, जहां आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई। दोनों मालिक आग लगने के तुरंत बाद थाईलैंड भाग गए थे। दोनों उस वक्त भागे जब दमकलकर्मी आग बुझाने में लगे हुए थे। थाईलैंड भागने के बाद भारत सरकार ने दोनों का पासपोर्ट सस्पेंड कर दिया था और उसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया।

लूथरा ब्रदर्श हिरासत में 

दोनों भाईयों को हिरासत में लेने की तस्वीर भी सामने आ गई है, ये उनके होटल के कमरे की है। सौरभ और गौरव लूथरा गोवा के उस ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब के मालिक हैं, जहां 6 दिसंबर को आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। सामने आई पहली तस्वीर में दिख रहा है कि थाईलैंड पुलिस किस तरह दोनों वांटेड भाइयों को हिरासत में लेने के बाद उनके कमरे और उनके सामान की तलाशी ले रही है।

लूथरा ब्रदर्श को हिरासत में लेने की तस्वीर
लूथरा ब्रदर्स को हिरासत में लेने की तस्वीर

Night Club Fire Luthra Brothers Arrest: भाइयों को राहत नहीं

दिल्ली की एक अदालत ने दोनों भाइयों ने अंतरिम राहत के लिए पारगमन अग्रिम जमानत याचिका डाली थी। लूथरा ब्रदर्स ने अदालत में कहा कि वे केवल लाइसेंसधारी हैं, न कि उस इमारत के मालिक जहां क्लब था। इस याचिका के जरिए दोनों भाइयों ने 4 हफ्ते की अग्रिम जमानत का अनुरोध किया है ताकि थाईलैंड से दिल्ली लौटने के तुरंत बाद उन्हें गिरफ्तार न किया जाए। लेकिन अदालत से उन्हें अंतरिम राहत नहीं मिली।

दोनों भाईयों को थाइलेंड से दिल्ली लाने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक भारतीय अधिकारी थाइलैंड के लिए उड़ान भर चुके है। 24 घंटे के अंदर दोनों भाईयों को भारत लाया जाएगा। 

गैर इरादतन हत्या का आरोप

भागने के बाद से ही दोनों भाइयों पर नकेल कसी जाने लगी थी।  11 दिसंबर को गोवा पुलिस की पहल पर लूथरा ब्रदर्स के पासपोर्ट सस्पेंड कर दिए गए। इससे पहले इंटरपोल ने दोनों भाइयों के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस भी जारी कर दिया था। दोनों भाईयों पर गैर इरादतन हत्या और लापरवाही का मामला दर्ज किया गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

6 लोग गिरफ्तार

Night Club Fire Luthra Brothers Arrest: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड मामले में पुलिस ने अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। नाइट क्लब के चीफ जनरल मैनेजर राजीव मोदक, जनरल मैनेजर विवेक सिंह, बार मैनेजर राजीव सिंघानिया, गेट मैनेजर रियांशु ठाकुर और कर्मचारी भरत कोहली के नाम शामिल हैं।

पुलिस ने बीते दिन क्लब के 4 मालिकों में से एक, अजय गुप्ता को दिल्ली से गिरफ्तार किया। दिल्ली के साकेत कोर्ट ने गुप्ता को 36 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा। आरोपी को कल रात दिल्ली से गोवा लाया गया था।

गोवा नाइट क्लब आग मामले में पहली कार्रवाई, आग लगने से पहले का Video Viral

Goa Nightclub Fire Update: गोवा के नाइट क्लब में आधी रात को आग लगने से करीब 25 लोगों की मौत हो गई। इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो आग लगने से पहले का है, जब एक बैली डांसर डांस करती नजर आ रही है और पीछे आग लग रही है। ये वीडियो रात का है।

गोवा नाइट क्लब मालिक सौरभ लूथरा
गोवा नाइट क्लब मालिक सौरभ लूथरा

Goa Nightclub Fire Update: घटना में घायल हुए लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। राज्यपाल अशोक गजपति राजू ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। पूरी खबर..

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Tanya Mittal Payment Issue: तान्या मित्तल की डिजाइनर ने उनपर पेमेंट न देने के लगाएं आरोप!
Next: Haldwani Digital Arrest Fraud: हल्द्वानी में बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 20 लाख ठगे

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.