Reporter:- हेमंत गुर्जर
मध्य प्रदेश के देवास जिले के हाटपिपल्या नगर पंचायत के पास एक 70 फीट ऊँची पानी की टंकी से युवती के कूदने की घटना सामने आई है। युवती की पहचान जाग्रति निवासी हाटपिपल्या के रूप में की गई है। घटना का कारण अभी तक अज्ञात है और जांच की जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टंकी के पास माताजी के गरबे का आयोजन चल रहा था, जब अचानक यह घटना घटी। वहां उपस्थित दो पुलिसकर्मियों ने युवती को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
युवती को तत्काल हाटपिपल्या सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे इंदौर रेफर कर दिया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है, और युवती के इस कदम के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
