
बेंगलुरु की रहने वाली लड़की के साथ वारदात
कर्नाटक के मल्लेश्वरम से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक 26 साल की महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. महिला के शरीर को कई टुकड़ों में काटा गया है। महिला की हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े मल्लेश्वरम के पास व्यालिकावल में फ्रिज में रखे गए थे। एडिशनल सीपी वेस्ट सतीश कुमार ने बताया कि बदबू आने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
अधिकारी ने कहा, “26 वर्षीय महिला के शव को 30 से अधिक टुकड़ों में काटा गया था और व्यालिकावल पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत एक घर में रेफ्रिजरेटर में रखा गया था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस टीम डॉग स्क्वायड के साथ मिलकर जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने बताया कि शव की शिनाख्त कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि लड़की का नाम महालक्ष्मी है। वह कर्नाटक में बस गईं लेकिन उनकी जड़ें दूसरे राज्य से हैं। फिलहाल जांच चल रही है, जांच के बाद और जानकारी देंगे।
पुलिस ने तुरंत जांच टीम को मौके पर बुलाया और सभी संभावित सबूत जुटाए। पुलिस को शक है कि महालक्ष्मी की हत्या करीब 10-15 दिन पहले की गई थी। पुलिस को यह भी शक है कि महालक्ष्मी की हत्या करने के बाद हत्यारों ने उनके शव के कई टुकड़े कर फ्रिज में रख दिए थे ताकि उन्हें बचने का समय मिल सके। पुलिस ने हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस हत्या के सिलसिले में इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।
girl hacked to death in more than 30 pieces in Bengaluru