Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • IND vs ENG WTC 2025: गिल ने कप्तानी डेब्यू में ठोका शतक, पंत ने पूरे किए 3000 टेस्ट रन…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs ENG WTC 2025: गिल ने कप्तानी डेब्यू में ठोका शतक, पंत ने पूरे किए 3000 टेस्ट रन…

Hema Gupta June 21, 2025

IND vs ENG WTC 2025: तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के तहत भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर पहला टेस्ट खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 3 विकेट पर 359 रन बना लिए हैं।क्रीज पर कप्तान शुभमन गिल 127 रन और ऋषभ पंत 65 रन बनाकर मौजूद हैं। दूसरे दिन का खेल शनिवार दोपहर 3:30 बजे (IST) से यही से शुरू होगा।

Read More: Jiya Rai Inspirational Story: इंस्पिरेशन की जीती-जागती मिसाल हैं जिया राय, जानिए उनकी कहानी….

गिल ने बतौर कप्तान पहले टेस्ट में जड़ा शतक..

शुभमन गिल ने कप्तानी पारी में 127 रन की शानदार पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। वे बतौर कप्तान अपने पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

The newest entrant of a commendable record 👏👏

Shubman Gill is now part of an elite list 💯#TeamIndia | #ENGvIND | @ShubmanGill pic.twitter.com/oZLhXFXbxm

— BCCI (@BCCI) June 20, 2025

इन दिग्गजों की बराबरी की…

1. विजय हजारे – 1951 (164 रन बनाम इंग्लैंड)

2. सुनील गावस्कर – 1976 (116 रन बनाम न्यूजीलैंड)

3. दिलीप वेंगसरकर – 1987 (102 रन बनाम वेस्टइंडीज)

4. विराट कोहली – 2014 (115 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया)

5. शुभमन गिल – 2025 (127* रन बनाम इंग्लैंड)

गिल ने इस पारी के साथ टेस्ट करियर में 2000 रन भी पूरे कर लिए।

Milestone Unlocked 🔓

2⃣0⃣0⃣0⃣ Test runs and counting for Captain Shubman Gill 👏👏

Scorecard ▶️ https://t.co/CuzAEnBkyu#TeamIndia | #ENGvIND | @ShubmanGill pic.twitter.com/BOke0Mghyu

— BCCI (@BCCI) June 20, 2025

जायसवाल का इंग्लैंड में पहला शतक…

ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 101 रन की बेहतरीन पारी खेली। यह उनका इंग्लैंड में पहला शतक था और टेस्ट करियर का पांचवां शतक। उन्होंने ब्रायडन कार्स के ओवर में 2 लगातार चौके लगाकर अपने 90s का दबाव हटाया और फिर एक रन लेकर शतक पूरा किया।

📸 In frame:

Two Centurions from Day 1 in Headingley 🤩#TeamIndia | #ENGvIND | @ShubmanGill | @ybj_19 pic.twitter.com/TB4psqEtt4

— BCCI (@BCCI) June 20, 2025

जायसवाल को बेन स्टोक्स ने बोल्ड कर पवेलियन भेजा।

Stumps on the opening day of the 1st Test!

An excellent day with the bat as #TeamIndia reach 359/3 🙌

Captain Shubman Gill (127*) and Vice-captain Rishabh Pant (65*) at the crease 🤝

Scorecard ▶️ https://t.co/CuzAEnBkyu#ENGvIND pic.twitter.com/kMTaCwYkYo

— BCCI (@BCCI) June 20, 2025

ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड…

जायसवाल और केएल राहुल ने मिलकर 91 रन की ओपनिंग साझेदारी की।
यह लीड्स के मैदान पर 39 साल बाद 50+ रन की ओपनिंग साझेदारी रही।

डेब्यू पर साई सुदर्शन फ्लॉप…

साई सुदर्शन ने 20 जून को अपना टेस्ट डेब्यू किया। वे भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले 317वें खिलाड़ी हैं। हालांकि वे डेब्यू पारी में खाता नहीं खोल सके। रोचक बात यह है कि राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली और विराट कोहली ने भी इसी तारीख (20 जून) को टेस्ट डेब्यू किया था – और तीनों ही 100 से अधिक टेस्ट मैच खेल चुके हैं।

ऋषभ पंत ने पूरे किए 3000 टेस्ट रन…

विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन पूरे किए। वे गिल के साथ क्रीज पर नाबाद हैं और दूसरे दिन टीम को बड़े स्कोर की ओर ले जा सकते हैं।

3⃣0⃣0⃣0⃣ runs in Test cricket and counting 🙌

Half-century for vice-captain Rishabh Pant 👏👏

Updates ▶️ https://t.co/CuzAEnBkyu#TeamIndia | #ENGvIND | @RishabhPant17 pic.twitter.com/CdPNDrrBGJ

— BCCI (@BCCI) June 20, 2025

अहमदाबाद प्लेन क्रैश को श्रद्धांजलि, काली पट्टी बांधकर उतरे खिलाड़ी…

मैच शुरू होने से पहले भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों के खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और दर्शकों ने 2 मिनट का मौन रखा। साथ ही, खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधकर अहमदाबाद प्लेन क्रैश में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी।
यह दुर्घटना 12 जून को हुई थी, जिसमें कई लोगों की जान गई थी।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Ashadha Gupt Navratri 2025: कब से शुरू होंगे शक्ति साधना के पावन दिन? जानिए तिथि और महत्व…
Next: हलहारिणी अमावस्या: पूजा-रतिवाली से लेकर पेड़-पौधे की परंपरा तक सब कुछ जानिए!

Related Stories

ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.