Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twist: मोहित को आएगा हार्टअटैक, नील की सच्चाई आएगी तेजू के सामने..
  • एंटरटेनमेंट

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twist: मोहित को आएगा हार्टअटैक, नील की सच्चाई आएगी तेजू के सामने..

Hema Gupta February 16, 2025

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twist: स्टार प्लस पर आने वाले शो गुम है किसी के प्यार में की कहानी में अब एक नया मोड़ आया है। इस कहानी को दर्शक आने वाले अपकमिंग एपिसोड को लेकर काफी उत्सुक रहते हैं। अपकमिंग एपिसोड में शो में दिखाएगा कि मोहित को हार्टअटैक आएगा जिसके बाद नील की सच्चाई तेजू के सामने आ जाएगी।

Read More: Akshay Kumar Meet Big B At ISPL Finale: अक्षय कुमार बेटी नितारा के साथ पहुंचे, अमिताभ बच्चन ने अक्षय को लगाया गले..

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twist: कैसा रहेगा अपकमिंग एपिसोड..

तेजू उसे बचाने के लिए नील का शुक्रिया अदा करने जाती हैं। तभी, तेजू और नील दोनों के कंधों पर एक सिंहपर्णी का फूल गिरेगा एक वेटर दूसरे वेटर से कहेगा कि, उनके क्षेत्र में एक कहावत के अनुसार, अगर किसी के कंधे पर सिंहपर्णी का फूल गिरता है, तो उनकी जल्द ही शादी हो जाती है। बाद में, वेटर नील और तेजू को भगवान शिव और देवी पार्वती की एक मूर्ति उपहार में देगा। तेजू नील से कहेगी आप रख लिजिए तभी नील तेजू से मूर्ति रखने के लिए कहेगा फिर वो मूर्ति रख लेगी।

मोहित के हुआ चेस्ट में दर्द..

आगे दिखाएगा कि अचानक, बात करते समय, मोहित के छाती में दर्द होने लगेगा। फिर उसका परिवार चिंतित होगा। तेजू नील से डॉक्टर को बुलाने के लिए कहेगी। नील मोहित को आराम करने के लिए कहेगा और फिर चला जाएगा सबको लगेगा वो डॉक्टर को बुलाने गया है। लेकिन नील स्टेथोस्कोप से उसकी जांच करेगा और फिर एक दवा लेने को कहेगा। तेजू और मुक्ता उसे दवा देने से रोकने की कोशिश करेंगे। तभी तेजू नील को चेतावनी देगी कि उसके बाबा को कुछ हो गया तो वो माफ नही करेगी। मोहित के दवा लेने के बाद, वह बेहतर महसूस करने लगेगा।

नील की सच्चाई आएगी सामने

नील मोहित के लिए दवाई लिखकर देगा। तेजू बोलेगी तुम ड्राइवर हो डॉक्टर नही और कागज लेकर उसे फाड़ने लगेगी तभी उसकी नजर, उस पर लिखा नाम पर जाएगी जिसमे डॉ. नील प्रधान लिखा रहेगा जिसे देख वह दंग रह जाएगी फिर नील से पूछेगी कि क्या तुम डॉक्टर हो। नील इसकी पुष्टि करता है। तेजू उससे कहेगी उसने उससे झूठ क्यों बोला। नील कहेगा कि उसने कभी झूठ नहीं बोला – उसने बस मान लिया कि वह ड्राइवर है। मोहित नील को उसकी मदद के लिए धन्यवाद देगा। और कहेगा मुझे लग ही रहा था तुम ड्राइवर नही हो किसी अच्छे घर के लड़के हो।

अदिति करेगी मोहित को कॉल

इस बीच, अदिति एक बुरे सपने से चौंक कर जाग जाएगी। जूही और प्राजक्ता उसके पास आएगी और वो अपना बुरा सपना बताएंगी। फिर मोहित को कॉल करने को कहेंगी तभी उसकी मां कहेगी कि उन्होंने मना किया है। लेकिन अदिति मोहित को कॉल करेंगी तभी मुक्ता और तेजू, देर रात कॉल को देखते हुए, मोहित से पूछेंगी कि उसे इस समय कौन कॉल कर रहा है। अब आगे देखना दिलचस्प होगा कि अदिति के बारे में मोहित बता पाएगा या नहीं..

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twist: कैसा रहा पिछला एपिसोड

तेजस्विनी का पूरा परिवार खाना खाने जाते हैं। फिर उस होटल में काम करने वाला एक सदस्य पूछता है कि आपको यहां का खाना कैसा लगा। तो तेजस्विनी कहती है कि सब अच्छा था और ये ऑवले का आचार तो बहुत अच्छा था साथ हि बताती हैं कि बाबा का तो इस आचार के बिना खाना ही नही पूरा होता। तभी मोहित की याद आ जाती है। और उसकी आंखो में आंसू आ जाता है फिर वो कहता है कि आंख मे कचरा चला गया।

फिर तेजस्विनी कहती हैं मैं टहलने जाऊं बाबा तो मोहित हां कर देता है। फिर तेजू टहलती रहती है तभी अचानक उसे गाने की आवाज आती है और वो उसके पीछे जाती हैं। वही होटल में काम करने वाले एक शख्स से पूंछती है, कि ये कहां से आवाज आ रही वो बताते हुए कहता है कि वहां मत जाना बेटा खतरा है, कभी- कभी टाइगर आ जाता है। लेकिन वो नहीं सुनती चली जाती हैं।

तेजस्विनी की जान पड़ी खतरे में

आगे दिखाया वहां कुछ लोग कुछ बजाते हुए जाते है मोहित पूछेगा क्या है ये, तब होटल का सदस्य बताता है कि टाइगर घुस आया होगा। तब मोहित परेशान होता है, उसी समय नील का कॉल आता है। मोहित कहता है, कि तेजू शायद जंगल तरफ चली गई है, वहीं दूसरी ओर तो तेजस्विनी जंगल में फंस जाती है और वहां टाइगर आ जाता है। फिर नील अपनी जान पर खेलकर उसे बचाने पहुंच जाता है। तेजू डर कर उसे गले लगा लेती है। फिर नील तेजू को बचाकर वापस लाता है, तब मोहित नील से कहता है कि हमें लगता है कि हम जिंदगीभर तुम्हारे एहसानमंद रहेंगे।

वहीं दूसरी ओर तेजस्विनी भी नील को शुक्रिया कहती है। ऐसे में नील कहता है कि इससे काम नही चलेगा तो वो कहती है फिर तो वो कहता है आपके चेहरे पर मुस्कान तो है ही नहीं।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Pentagon Raises Red Alert उत्तर कोरिया गिरा सकता है अमेरिका पर परमाणु बम
Next: Shivay Gupta Kidnapping Encounter: शिवाय अपहरणकांड के आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.