GHKKPM Serial Maha Twist: स्टार प्लस पर आने वाले शो गुम है किसी के प्यार में की कहानी में अब एक नया मोड़ आया है। इस कहानी को दर्शक आने वाले अपकमिंग एपिसोड को लेकर काफी उत्सुक रहते हैं। बीते एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, आने वाले एपिसोड्स में और भी बड़े ट्विस्ट आएंगे। अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि नील उससे फोन पर बात करता है और उसे मजबूत बनने के लिए कहता है। नील कहता है कि अब उसे अपने परिवार की जिम्मेदारी लेनी है। वेदांत उसकी सारी बातें ध्यान से सुनता है, तभी मोहित के पिता तेजू से पूछेंगे कि वह फोन पर किससे बात कर रही।
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twist: कैसा रहेगा अपकमिंग एपिसोड..
नील विनोद और लीना का नहीं है असली बेटा
अपकमिंग एपिसोड में सीरियल में दिखाया जाएगा कि प्राची ,नील के पास जाएगी और उनसे उनके एल्बम के लिए एक फोटो चुनने के लिए कहती है। नील अपने माता-पिता के साथ फोटो देखता है और कुछ सोचने लगता है। दूसरी तरफ विनोद, लीना से कहता है कि नील उसका असली बेटा नहीं है, ये सच्चाई नील और जिससे नील की शादी होनी है, उसे बता देते है ,लीना कहती है ये सच्चाई किसी के सामने नहीं आनी चाहिए। विनोद कहेगा कि अगर लड़की ने नील से शादी करने के बाद इस बारे में पूछा तो वह कैसे सबकुछ संभालेंगे। इसपर लीना ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो वह उस लड़की का बैडलक होगा।
लीना ने लिया विनोद से वादा..
विनोद, लीना से कहेगा कि उसने एक बार नील से सच्चाई बताने की कोशिश की, लेकिन उसने उसे रोक लिया। लीना कहती है कि वह उसे कभी नहीं बताएगी कि वो उनका बेटा नहीं है। वह विनोद से प्रॉमिस करने के लिए कहेंगी कि वह इसे सीक्रेट रखेगा। विनोद कहेगा कि वह इस बात को कभी बाहर नहीं आने देगा।
लक्ष्मी देगी ये धमकी
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मोहित के माता-पिता मुक्ता और उसके बच्चों को नागपुर ले जाने की बात कहेंगे और ये बात सुनकर लक्ष्मी गुस्सा हो जाएगी। वहीं कहेगी कि अगर मुक्ता का परिवार नागपुर आया तो वह पूरे चव्हाण निवास को आग लगा देगी और उनका जीना हराम कर देगी।
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twist: कैसा रहा पिछला एपिसोड
मुख्ता को कोसता है मोहित का परिवार
‘गुम है किसी के प्यार में’ में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। मोहित का परिवार मुख्ता को कोसता है, कि जरूर इसी ने मोहित को भड़काया होगा। मोहित का भाई उससे पूछता कि तुम लोग इतने सालों से रह रहे हो, लेकिन तुम्हें एक भी बार पता नहीं पता चला कि उनका दूसरा परिवार है।

तेजस्विनी अपने आजूबा और काका-काकी के सामने मां का सहारा बनती हैं। तेजस्विनी बताती हैं कि बाबा ने हमें कभी भी आप लोगों के बारे में नहीं बताया। साथ ही उनसे जब भी आजू बा और आजी से मिलने के लिए कहते थे तो वो बहाना कर देते थे।
वेदांत को देख पिघला ओंकार का दिल
मुख्ता पर लग रहे आरोपों को वेदांत बर्दाश्त नहीं कर पाता और बीच में ही पूछता है, कि ये लोग कौन हैं। वहीं जब ओंकार को पता चलेगा कि ये मोहित का बेटा है तो इकलौते पोते की चाह में वो उसे गले लगा लेता हैष
पिता का अंतिम संस्कार मना करता है वेदांत
जैसे ही मोहित के शव को अंतिम संस्कार के लिए उठाया जाता है,
वेदांत उसके गले लगकर रोने लगता है। अंतिम संस्कार के लिए वेदांत को बुलाया जाता है,
लेकिन वो मोहित को मुखाग्नि देने से साफ इंकार कर देता है,
और कहेगा कि इससे बाबा को तकलीफ होगी। वहीं मोहित का भाई वेदांत पर भड़कता है,
साथ ही कहता है कि पता नहीं कैसे संस्कार दिये हैं।
बड़ो की बात नहीं मानता तब तेजू कहती हैं काका वो छोटा उसे क्या पता ये सब।
ओंकार से मुख्ता मांगती हैं मदद
मुख्ता को लेकर अंतिम संस्कार में आए लोग कहते हैं कि-
इन्हें ये घर खाली करना पड़ेगा, क्योंकि मोहित दादा और मुख्ता की शादी वैध नहीं है।
इसपर मुख्ता ओंकार से मदद मांगती है।
और कहती हैं कि आप हमारी थोड़ी सी मदद कर दीजिए।

तेजस्विनी अपने आजूबा से कहती है, कि मेरी पढ़ाई बस खत्म ही होने वाली है।
कुछ वक्त बाद मैं एक नौकरी ढूंढकर अपने आई-बाबा का ख्याल रख लूंगी।
इसपर ओंकार भड़क जाता है और कहता है कि शादी की उम्र में नौकरी करेगी।
तू मेरे बेटे की बेटी है और अब हमारी जिम्मेदारी है।
अदिति तुझसे बड़ी है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि हम तुम्हारी शादी नहीं करेंगे।
