GHKKPM Ruturaj Proposes Tejaswini: स्टार प्लस पर आने वाले शो गुम है किसी के प्यार में की कहानी में अब एक नया मोड़ आया है। इस कहानी को दर्शक आने वाले अपकमिंग एपिसोड को लेकर काफी उत्सुक रहते हैं। अपकमिंग एपिसोड में शो में दिखाएगा कि तेजस्विनी अपने परिवार के साथ ट्रिप में घूमने जाएंगी। और नील भी उसी जगह अपने कैंप के लिए जाएगा, एक बार फिर दोनों की मुलाकात होगी।
HKKPM LATEST UPDATE: कैसा रहेगा अपकमिंग एपिसोड..
अपकमिंग एपिसोड में ऋतुराज करेगा तेजस्विनी को प्रपोज..
अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तेजस्विनी मुक्ता के मना करने के बाद भी ऋतुराज को कॉल करेंगी। और ऋतुराज को बताएंगी कि वो कैसे फस गई थी नागपुर में और उसका फोन बंद हो गया था। फिर उसे किसी नेक इंसान ने घर तक छोड़ा। फिर ऋतुराज कहेगा अगर वो नेक की जगह हैवान बन जाता तो वो बोलेगी हो ही नही सकता। इतना तो मैं कंफर्म बता सकती हूं।

फिर वो ये भी बताएगी कि उसे माता पिता को उसका झूठ पता चल गया। और उन दोनों ने बात करने से मना किया है। फिर दोनों रोमैटिक बाते करने लगेंगे। फिर ऋतुराज एक म्यूजिक बजाएंगे फिर तेजस्विनी कहेगी मुझे आता है ये गाना फिर ऋतुराज उसे गाने को कहेगा। तेजू सिर्फ ” काटे नहीं कटते दिन ये रात.” गाना आधा ही गाती है फिर ऋतुराज तेजू को प्रपोज करेगा और उसे भी कहेगा और तेजू भी प्रपोज कर देंगी।

तेजू की नील से होगी फिर मुलाकात
तेजू अपने परिवार के साथ ट्रिप पर जाएंगी, वहीं दूसरी ओर नील भी निशुल्क कैंप के लिए घर से निकलेगा। और दोनों लोग एक ही जगह पर जाएंगे। जैसे वहां पहुंचेंगे नील की गाड़ी से तेजू की गाड़ी टकराने से बच जाएगी फिर मोहित ड्राइवर को कहेगा कि गाड़ी ढंग से चलानी चाहिए तब वो कहेगा वो दूसरे ड्राइवर ने अच्छे से नही चला रहा था, तब मोहित कहेगा वो सबसे अच्छे से गाड़ी चला रहा था जैसे चलानी चाहिए। फिर जब वो बाहर निकलेंगे तो तेजू का भाई चिल्लाएगा ड्राइवर दादा वो नील होगा। अब आगे देखना दिलचस्प होगा कि ऋतुराज और नील किसकी लव स्टोरी बढ़ेगी आगे..
GHKKPM LATEST UPDATE: कैसा रहा पिछली एपिसोड..
पिछली एपिसोड दिखाया गया कि मोहित और मुक्ता नील को डिनर करके जाने को कहते हैं, फिर तेजस्विनी नील को शुक्रियादा करते हुए कहती हैं कि उसने कितना ख्याल रखा, अगर सब कह रहे हैं तो रुक जाओ न। तेजस्विनी के कहने पर नील ना नहीं बोल पाता। मुक्ता नील के लिए अच्छा-अच्छा खाना बनाकर खिलाती हैं और मोहित उसे पेट्रोल के पैसे देता हैं। लेकिन नील पैसे लेने से मना कर देता है और कहता हैं कि अगर ये सब कुछ एहसान लग रहा है तो एक दिन वो जरूर किसी और जरिए से इसे चुकाने का मौका मिलेगा।

तेजस्विनी पर गुस्सा करती हैं मुक्ता और मोहित
नील के जाते ही मुक्ता और मोहित तेजस्विनी को झूठ बोलकर नागपुर जाने के लिए डांटते हैं। मोहित ऋतुराज को बतमीज लड़का समझता है, क्योकि उसे फोन लगाते है। वो नहीं उठाता मुक्ता और मोहित को लगता है कैसा इंसान है अकेले भेज दिया। लेकिन तेजस्विनी उसकी वकालत करने लगती है और कहती है वो बहुत बड़े सिंगर है, वो ऐसे किसी का कॉल नही उठाते और मुक्ता कहती है, मुझे कुछ नहीं पता आज के बाद तू उस ऋतुराज से दूर रहेगी।

नील के घरवाले उसे छेड़ेंगे
सभी घरवाले मिलकर नील को लड़कियों की फोटो दिखाते हैं, ताकि वो शादी के लिए किसी एक को चुने। हालांकि नील के दिलों दिमाग में तेजस्विनी की छवि बसी हुई है जिसके चलते उसे किसी और लड़की में दिलचस्पी नहीं नजर आती।

