GHKKPM LATEST UPDATE: स्टार प्लस पर आने वाले शो गुम है किसी के प्यार में की कहानी में अब एक नया मोड़ आया है। इस कहानी को दर्शक आने वाले अपकमिंग एपिसोड को लेकर काफी उत्सुक रहते हैं। अपकमिंग एपिसोड में शो में दिखाएगा कि नील की अच्छाई से मोहित और मुक्ता होंगे इंप्रेस, मुक्ता तेजस्विनी को ऋतुराज से दूर रहने की हिदायत देंगी।
GHKKPM LATEST UPDATE: कैसा रहेगा अपकमिंग एपिसोड..
नील की खातिरदारी करेंगे मुक्ता और मोहित
कहानी में आगे मोहित और मुक्ता नील को डिनर करके जाने को कहेंगे फिर तेजस्विनी नील को शुक्रियादा करते हुए कहेंगी कि उसने कितना ख्याल रखा, अगर सब कह रहे हैं तो रुक जाओ न। तेजस्विनी के कहने पर नील ना नहीं बोल पाएगा। मुक्ता नील के लिए अच्छा-अच्छा खाना बनाएंगी और मोहित उसे पेट्रोल के पैसे देगा। हालांकि नील पैसे लेने से मना करते हुए कहेगा कि अगर ये सब कुछ एहसान लग रहा है तो एक दिन वो जरूर किसी और जरिए से इसे चुकाएंगे।

तेजस्विनी पर गुस्सा होंगे मुक्ता और मोहित
नील के जाते ही मुक्ता और मोहित तेजस्विनी को झूठ बोलकर नागपुर जाने के लिए डांटेंगे। मोहित ऋतुराज को बतमीज लड़का समझेगा लेकिन तेजस्विनी उसकी वकालत करने लगेगी और मुक्ता कहेगी आज के बाद तू उस ऋतुराज से दूर रहेगी।

नील को छेड़ेंगे घरवाले
सभी घरवाले मिलकर नील को लड़कियों की फोटो दिखाएंगे ताकि वो शादी के लिए किसी एक को चुने। हालांकि नील के दिलों दिमाग में तेजस्विनी की छवि बसी हुई है जिसके चलते उसे किसी और लड़की में दिलचस्पी नहीं नजर आती अब आगे देखना दिलचस्प होगा कि ऋतुराज और नील किसकी लव स्टोरी बढ़ेगी आगे..

GHKKPM LATEST UPDATE: कैसा रहा पिछली एपिसोड..
पिछले एपिसोड में देखा गया कि नील तेजस्वी को घर छोड़ने जाता है। तभी तेजस्विनी की आंख लग जाती है और नील सोचता है, आगे हम मिलेंगे या नही, नही पता लेकिन ये रात मेरे लिए बहुत यादगार है। और फिर जब तेजस्विनी घर पहुंचेंती हैं, तो तेजू के माता और पिता उसके ऊपर गुस्सा करेंगे। कि तू अकेले नागपुर क्यों गई थी। और वहां क्या करने गई थी, तभी तेजू फिर झूठ कहेंगी। ऐसे में उसके पिता उसे डांटेंगे और कहते है कि तूने हमसे झूठ क्यों बोला तूने बताया क्यो नही तभी मुक्ता यानी की तेजू की मां डांटने से रोक देंगी।

मुक्ता कहेंगी कि बाहर वालों के सामने अपनी बेटी को मत डांटिए। फिर तेजस्वी के पिता पूछेंगे कि यह कौन है तब वह बताती है कि नील इससे पहले कुछ कहे तेजस्विनी कहती है कि यह ड्राइवर है। हम पहले भी तीन बार आपस में टकरा चुके है। यह अपने मालिक को छोड़ने के लिए त्रंबकेश्वर भी गए थे तब भी मैं इनसे टकरा गई थी। आज जब मैं नागपुर में फस गई थी तब इन्होने ही मेरी मदद की बाबा। तब तेजस्विनी के पिता उसको धन्यवाद करते हैं। और कहते हैं कि आज के समय में इतना अच्छा इंसान कहां मिलता है।
