Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Ghee vs Malai for Skin: स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने के लिए क्या है बेस्ट?
  • Lifestyle

Ghee vs Malai for Skin: स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने के लिए क्या है बेस्ट?

Hema Gupta August 16, 2025

Ghee vs Malai for Skin: आजकल हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है, खूबसूरत दिखने के लिए लोग तरह – तरह के नुस्खे अपनाते हैं। ऐसे में देशभर में बरसों से ही आयुर्वेद के रुप में घी और मलाई का इस्तेमाल खूबसूरती को निखारने और त्वचा को चमकदार बनाने के लिए किया जाता है, लेकिन अक्सर लोगों के मन में ये सवाल आता है कि आखिर स्किन के लिए ज्यादा असरदार क्या है – घी या मलाई? आइए जानते हैं इन दोनों प्राकृतिक चीजों के गुण, फायदे और सही इस्तेमाल के तरीके।

Read More: Nail Rubbing Benefits: आपस में नाखून रगड़ने से क्या होता है? जानिए सच और भ्रांतियां….

घी और स्किन के लिए इसके फायदे…

घी को आयुर्वेद में अमृत समान बताया गया है। यह न केवल खाने में सेहत को दुरुस्त रखता है बल्कि स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में भी मदद करता है।

1. मॉइस्चराइजर का काम करता है: घी में प्राकृतिक फैटी एसिड और विटामिन E मौजूद होते हैं, जो स्किन को गहराई से पोषण देकर नमी बनाए रखते हैं।

2. एंटी-एजिंग गुण: घी का नियमित इस्तेमाल झुर्रियों और फाइन लाइंस को कम करने में मदद करता है।

3. ग्लोइंग स्किन: चेहरे पर घी लगाने से रक्त संचार बेहतर होता है और स्किन नैचुरल ब्राइटनेस के साथ दमकने लगती है।

4. डार्क स्पॉट्स में राहत: घी लगाने से झाइयों और डार्क स्पॉट्स को हल्का करने में मदद मिलती है।

5. लिप्स के लिए बेस्ट: फटे होंठों पर घी लगाने से वे मुलायम और गुलाबी हो जाते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल?

रात को सोने से पहले चेहरे पर हल्का सा घी लगाकर 5 मिनट मसाज करें। चाहें तो इसमें हल्दी पाउडर मिलाकर पैक के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं।

मलाई और स्किन के लिए इसके फायदे…

मलाई यानी दूध की क्रीम, जिसे भारतीय घरों में अक्सर स्किन पैक या फेस मास्क की तरह इस्तेमाल किया जाता है।

1. डीप कंडीशनिंग: मलाई स्किन की ड्राईनेस को तुरंत खत्म कर देती है।

2. नेचुरल क्लींजर: मलाई स्किन से गंदगी और डेड स्किन सेल्स हटाने में मदद करती है।

3. ग्लोइंग इफेक्ट: दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को एक्सफोलिएट करके नेचुरल ग्लो लाता है।

4. सनबर्न और टैन से राहत: मलाई का लेप लगाने से धूप से झुलसी स्किन को ठंडक मिलती है।

5. सॉफ्ट स्किन: नियमित रूप से मलाई लगाने से स्किन बेहद मुलायम हो जाती है।

कैसे करें इस्तेमाल?

मलाई में हल्दी या बेसन मिलाकर फेस पैक बनाएं और चेहरे पर 10-15 मिनट लगाएं। चाहें तो शहद या नींबू का रस भी मिला सकते हैं।

घी या मलाई – कौन है ज्यादा असरदार?

1. ड्राई स्किन वालों के लिए → घी ज्यादा असरदार है क्योंकि यह स्किन की गहराई तक जाकर नमी प्रदान करता है।

2. ऑयली या नॉर्मल स्किन वालों के लिए → मलाई बेहतर है, क्योंकि इसमें लैक्टिक एसिड स्किन को हल्का और साफ करने का काम करता है।

3. ग्लोइंग इफेक्ट के लिए → दोनों ही अच्छे हैं, लेकिन घी का असर लंबे समय तक टिकता है।

4. फटें होंठ और एंटी-एजिंग के लिए → घी ज्यादा फायदेमंद है।

5. टैन और दाग-धब्बों के लिए → मलाई बेहतर परिणाम देती है।

स्किन टाइप के अनुसार सलाह….

1. ड्राई स्किन: घी का इस्तेमाल करें।

2. ऑयली स्किन: मलाई का हल्का लेप लगाएं।

3. सेंसिटिव स्किन: घी और मलाई दोनों ही प्राकृतिक हैं, लेकिन पैच टेस्ट जरूर करें।

 

 

NOTE- The information given has been taken from different websites, please take expert advice before adopting the information given.

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: किश्तवाड़ में मौत का सैलाब: 65 शव, 200 लापता रेस्क्यू जारी
Next: राहुल ने ‘वोट चोरी’ पर VIDEO जारी किया: लिखा- चोरी चोरी, चुपके चुपके

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.