Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • सॉरी मम्मी-पापा, गेम नहीं छोड़ पाएंगे: तीन बहनों ने छत से कूदकर दी जान, मोबाइल में कैद आखिरी टास्क
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

सॉरी मम्मी-पापा, गेम नहीं छोड़ पाएंगे: तीन बहनों ने छत से कूदकर दी जान, मोबाइल में कैद आखिरी टास्क

Narendra Singh February 4, 2026

online game case gaziabad: गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. जहां तीन बहनों से छत से कूदकर एक साथ सुसाइड कर लिया.16, 14 और 12 साल की तीन सगी बहनें एक साथ 9वीं मंजिल से नीचे कूद गईं. जब तक लोग कुछ समझ पाते, तीनों की सांसें थम चुकी थीं. शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्चियां एक टास्क-बेस्ड ऑनलाइन मोबाइल गेम की गिरफ्त में थीं और उसी के आखिरी टास्क ने उन्हें मौत की ओर धकेल दिया. परिवार को अंदाजा भी नहीं था कि मोबाइल स्क्रीन के पीछे कोई उनकी बेटियों की जिंदगी का आखिरी फैसला लिख रहा है, और घर में सब कुछ सामान्य दिखते हुए भी एक खतरनाक खेल चल रहा था.

online game case gaziabad: 50वां टास्क और मौत की छलांग

पुलिस के मुताबिक, तीनों बहनें ‘कोरियन लवर’ नाम का एक ऑनलाइन गेम खेल रही थीं। पिता चेतन कुमार ने बताया कि बच्चियां काफी समय से इस गेम में डूबी हुई थीं और सोमवार रात गेम का 50वां यानी आखिरी टास्क था। इसी टास्क को पूरा करने के लिए उन्होंने जान दे दी.बताया जा रहा है कि बालकनी से कूदने के लिए बच्चियों ने दो स्टेप की सीढ़ी का इस्तेमाल किया, ताकि रेलिंग के ऊपर पहुंच सकें। इसके बाद तीनों ने एक साथ छलांग लगा दी।

online game case gaziabad: बीच वाली बहन बनी ‘डेथ कमांडर’

जांच में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। 14 साल की प्राची, जो तीनों में बीच वाली बहन थी, इस गेम की लीडर मानी जा रही है। पुलिस के अनुसार वही कमांड देती थी और बाकी दोनों बहनें उसी के इशारे पर टास्क पूरा करती थीं.यानी एक तरह से घर के भीतर ही, अनजाने में, एक ‘डेथ कमांडर’ तैयार हो चुकी थी।

सिर्फ दो शब्दों का सुसाइड नोट

मौके से पुलिस को एक पन्ने का सुसाइड नोट मिला है। उस पर बस इतना लिखा था- “Mummy Papa Sorry” इन दो शब्दों ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया है। किसी पर आरोप नहीं, कोई शिकायत नहीं, बस माफी… और हमेशा के लिए खामोशी।

Also Read-बाढ़ और अतिवृष्टि की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए जरूरी निर्देश

मोबाइल में कैद है ‘आखिरी टास्क’ का राज

डीसीपी निमिष पाटिल और एसीपी अतुल कुमार ने बताया कि तीनों बच्चियों-निशिका, प्राची और पाखी—के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह गेम किस प्लेटफॉर्म से जुड़ा था कोई बाहरी “कंट्रोलर” या लिंक तो नहीं था, बच्चियां किन लोगों के संपर्क में थीं. एसीपी अतुल कुमार के मुताबिक, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चियों को लोनी के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Also Read-पिता ने की बेटे की धारदार हथियार से हत्या, बक्से में मिला मासूम का शव

डिजिटल दुनिया का खौफनाक चेहरा

यह मामला सिर्फ आत्महत्या का नहीं, बल्कि डिजिटल एडिक्शन और बच्चों की ऑनलाइन निगरानी पर बड़ा सवाल खड़ा करता है. मोबाइल गेमिंग अब सिर्फ मनोरंजन नहीं रह गई है, कई मामलों में यह बच्चों को मानसिक रूप से तोड़ने और खतरनाक फैसले लेने तक ले जा रही है. फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। सवाल यही है
क्या यह सिर्फ एक गेम था, या किसी ने पर्दे के पीछे से तीन मासूम जिंदगियों को मौत की ओर धकेला?

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंसा का उबाल, मानवाधिकार रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
Next: Kapil React On Music Right Controversy: म्यूजिक कॉपीराइट कंट्रोवर्सी पर कपिल ने दिया मजेदार रिएक्शन!

Related Stories

CM Yogi Subsidy Ujjwala
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन
  • कूनो में चीतों की पुनर्बसाहट जैव विविधता संरक्षण की दिशा में बडा कदम : केन्द्रीय मंत्री श्री यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
  • बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद
  • आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.