Mouth Odor Remedies: मुंह से बदबू आना (Bad Breath) या हैलिटोसिस (Halitosis) एक आम समस्या है, जो कई लोगों को परेशान करती है। यह समस्या आत्मविश्वास को कम कर सकती है और शर्मिंदगी का कारण बन सकती है, कई आंतरिक बीमारियों का भी संकेत दे सकती है।
Read More: Summer Fashion Tips: जानिए गर्मियों में कैसे रहें कूल और स्टाइलिश…
मुंह की दुर्गंध का मुख्य कारण बैक्टीरिया, खराब ओरल हाइजीन, कुछ खाद्य पदार्थ, पाचन संबंधी समस्याएं और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। आज हम आपको मुंह की बदबू दूर करने के प्रभावी घरेलू उपाय, खानपान, आदतें और समाधान के बारें में बताया जाएगा।

Mouth Odor Remedies: मुंह से बदबू आने के कारण
मुंह से स्मेल आने के अन्य कारणों में दांतों की सही तरह सफाई नहीं करना, दांतों में कैविटी बनना जिसमें फूड पार्टिकल घुस जाते हैं, नकली दांतों को लगाकर सोना, दांतों का क्राउन सही तरह फिट नहीं होना, मसूड़ों में सूजन, पायरिया या खून आना, जीभ को सही तरह साफ नहीं करना और ड्राई माउथ इसके सबसे बड़े कारण हैं। आइए जानें…
1. यदि आप नियमित रूप से ब्रश और कुल्ला नहीं करते हैं, तो मुंह में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिससे दुर्गंध पैदा होती है।
2.दांतों के बीच फंसे भोजन के कण सड़ने लगते हैं, जिससे बदबू उत्पन्न होती है।
3. जब मुंह में लार कम बनती है, तो बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं और बदबू का कारण बनते हैं।
4. ये दोनों चीजें न केवल मुंह की बदबू बढ़ाते हैं, बल्कि दांतों और मसूड़ों की बीमारियों का कारण भी बनते हैं।
5. अपच, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याएं भी मुंह की बदबू को बढ़ा सकती हैं।
6. लहसुन, प्याज, मसालेदार भोजन, और अधिक मात्रा में कॉफी या चाय पीने से भी सांस में बदबू आ सकती है।
7. पायरिया जैसी समस्याओं में मसूड़ों से खून और पस आने के कारण सांस में बदबू आ सकती है।
8. यदि नाक से ज्यादा बलगम निकलता है, तो यह गले में जमा होकर बदबूदार सांस का कारण बन सकता है।
9. डायबिटीज, किडनी और लिवर संबंधी रोग भी सांस की दुर्गंध पैदा कर सकते हैं।
Mouth Odor Remedies: मुंह की बदबू दूर करने के घरेलू उपाय
1. ओरल हाइजीन का रखें खास ख्याल
– रोजाना दिन में दो बार फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट से ब्रश करें।
– फ्लॉस का उपयोग करें ताकि दांतों के बीच फंसे भोजन के कण हट जाएं।
– टंग स्क्रैपर से जीभ की सफाई करें क्योंकि बैक्टीरिया जीभ पर भी जमा होते हैं।
– मुंह की सफाई के लिए माउथवॉश का इस्तेमाल करें, खासकर एंटीबैक्टीरियल माउथवॉश।
2. अधिक मात्रा में पिएं पानी
– डिहाइड्रेशन से लार कम बनती है, जिससे बैक्टीरिया बढ़ते हैं।
– दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं।
– गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से भी मुंह की बदबू दूर होती है।
3. लौंग और इलायची चबाएं
– लौंग और इलायची में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंह के बैक्टीरिया को खत्म कर सकते हैं।
– जब भी मुंह से बदबू आए, तो 1-2 लौंग या इलायची चबाएं।

4. सौंफ और अजवाइन का करें सेवन
– सौंफ और अजवाइन के बीज चबाने से मुंह की बदबू दूर होती है और पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।
– सौंफ में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं।
5. तुलसी और पुदीना का करें उपयोग
– तुलसी के पत्ते चबाने से मुंह की बदबू दूर होती है और मसूड़ों को भी मजबूती मिलती है।
– पुदीने की पत्तियों को पानी में उबालकर कुल्ला करने से सांस में ताजगी बनी रहती है।
6. सेब, गाजर और खीरा खाएं
– सेब, गाजर और खीरा चबाने से लार का उत्पादन बढ़ता है और मुंह के बैक्टीरिया कम होते हैं।
– ये प्राकृतिक तरीके से दांतों की सफाई करने में भी मदद करते हैं।
7. दही और छाछ का करें सेवन
– दही और छाछ में गुड बैक्टीरिया (प्रोबायोटिक्स) होते हैं, जो पाचन को सुधारते हैं और मुंह की बदबू को कम करते हैं।
– रोजाना एक कटोरी दही या एक गिलास छाछ पीना फायदेमंद होता है।
8. नारियल तेल से ऑयलिंग करें
– रोजाना सुबह 5-10 मिनट तक मुंह में नारियल तेल घुमाकर कुल्ला करें।
– यह दांतों और मसूड़ों को मजबूत करता है और बैक्टीरिया को खत्म करता है।

Mouth Odor Remedies: मुंह की बदबू दूर करने के अन्य महत्वपूर्ण उपाय
1.सिगरेट और शराब से मुंह में बैक्टीरिया बढ़ते हैं, जिससे सांस में बदबू आती है।
2.कब्ज और अपच से बचने के लिए फाइबर युक्त आहार लें।
3.गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से पाचन अच्छा रहता है।
4. बिना शुगर वाली च्यूइंग गम चबाने से लार बनती है और मुंह की बदबू कम होती है।
5. ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट मुंह के बैक्टीरिया को नष्ट करते हैं।
डॉक्टर से सलाह लें
यदि मुंह की बदबू लगातार बनी रहती है, तो डॉक्टर या डेंटिस्ट से परामर्श लें।
पायरिया, टॉन्सिल की समस्या, या किसी अन्य बीमारी की संभावना हो सकती है।
