Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Gender Change Scam: भोपाल में वशीकरण के जरिए जेंडर चेंज कराने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
  • मध्य प्रदेश

Gender Change Scam: भोपाल में वशीकरण के जरिए जेंडर चेंज कराने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

divya mistry July 3, 2025

Gender Change Scam: राजधानी भोपाल के गांधीनगर इलाके में एक युवक के साथ तांत्रिक विधियों और मानसिक दबाव के जरिए जेंडर चेंज कराने और शारीरिक शोषण करने का सनसनीखेज मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने तांत्रिक बनकर उसे वशीकरण में लिया, फिर ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में सेक्सटॉर्शन कर पैसों की मांग भी की।

Gender Change Scam
Gender Change Scam

Gender Change Scam: पीड़ित के साथ जबरन शारीरिक संबंध भी बनाता था

आरोप है कि आरोपी शुभम यादव उर्फ आबू ने खुद को तांत्रिक बताकर पूजा-पाठ के नाम पर मानसिक रूप से पीड़ित को काबू में लिया। आरोपी ने यह कहकर डराया कि उस पर किसी स्त्री की आत्मा का साया है और उसका इलाज सिर्फ तंत्र क्रियाओं से संभव है। आरोपी रोज रात 8 बजे से 12 बजे तक तांत्रिक नृत्य और पूजा करता था। इसी दौरान वह पीड़ित के साथ जबरन शारीरिक संबंध भी बनाता था।

Gender Change Scam: मानसिक दबाव के चलते पीड़ित का जेंडर चेंज तक कराया

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने उसे 1 से 18 अक्टूबर 2024 तक नर्मदापुरम स्थित अपने घर में चाकू की नोक पर बंधक बनाकर रखा। इस दौरान तांत्रिक पूजा, वशीकरण यज्ञ और हॉर्मोन चेंज की दवाइयों का इस्तेमाल किया गया। तंत्र विद्या और मानसिक दबाव के चलते पीड़ित का जेंडर चेंज तक कराया गया।

Gender Change Scam: पहचान छुपाने के लिए गर्मी में भी जैकेट पहनता

घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें आरोपी तंत्र पूजा के दौरान नाचते हुए नजर आ रहा है। पीड़ित का कहना है कि जेंडर चेंज के बाद वह मानसिक तनाव में आ गया और लोगों से पहचान छुपाने के लिए गर्मी में भी जैकेट पहनता था।

Gender Change Scam: सेक्सटार्शन की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू

पीड़ित के अनुसार आरोपी और वह दोनों ही संपन्न किसान परिवारों से हैं। मामले की शिकायत भोपाल की गांधीनगर पुलिस को दी गई, जहां जीरो पर केस दर्ज कर नर्मदापुरम पुलिस को सौंपा गया है। नर्मदापुरम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप, बंधक बनाना और सेक्सटार्शन की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह मामला न सिर्फ झकझोर देने वाला है, बल्कि यह दर्शाता है कि कैसे तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास के नाम पर आज भी लोगों को शोषण का शिकार बनाया जा रहा है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Electricity Police Station MP: मध्य प्रदेश में खुलेंगे विद्युत पुलिस थाने,बिजली चोरी पर लगेगा अंकुश, चेकिंग टीमों को मिलेगी सुरक्षा
Next: Baran District News: छबड़ा सालपुरा रोड पर भीषण हादसा, राख से भरे ब्लॉगर की टक्कर में दो युवकों की जान गई

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.