Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • गाजा: भूख से 124 मौतें, 81 मासूमों की जानें गईं बिस्किट 750 का
  • देश-विदेश

गाजा: भूख से 124 मौतें, 81 मासूमों की जानें गईं बिस्किट 750 का

Shital Sharma July 27, 2025

लोग नमक-पानी से पेट भर रहे

गाजा में इजराइल-हमास युद्ध को 22 महीने हो चुके हैं, लेकिन इस लंबे संघर्ष के बीच सबसे बड़ी कीमत आम जनता चुका रही है — खासकर बच्चे। भूख और कुपोषण का ऐसा भयावह संकट यहां फैला है कि अब तक 124 लोग सिर्फ भूख से अपनी जान गंवा चुके हैं, जिनमें 81 मासूम बच्चे हैं। जुलाई महीने में ही 40 मौतें दर्ज की गई हैं, जिनमें से 16 बच्चे शामिल हैं।

gaza famine children dying food crisis 2025  

बिस्किट 750 रुपये, नमक-पानी ही सहारा

गाजा में हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि वहां 50 ग्राम के बिस्किट का पैकेट 750 रुपये में बिक रहा है। नकद पैसे निकालने के लिए भी लोगों को 45% तक कमीशन देना पड़ता है। लोग नमक खाकर और सिर्फ पानी पीकर अपनी भूख मिटा रहे हैं।

एक स्थानीय पत्रकार ने बताया, “21 महीनों में मेरा वजन 30 किलो कम हो गया है, शरीर में हमेशा थकावट रहती है, और अक्सर चक्कर आते हैं।” यह सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि गाजा के हर नागरिक की कहानी है।

बच्चों की रीढ़ की हड्डियां उभर आईं

एक मां हिदाया ने बताया कि उसका 18 महीने का बेटा मोहम्मद जकारिया कुपोषण का शिकार है। उसका शरीर इतना कमजोर हो चुका है कि रीढ़ की हड्डी साफ दिखने लगी है। 7 साल का मोहम्मद और 10 साल की जीना भी उसी त्रासदी से गुजर रहे हैं। इनका परिवार कई दिनों से सिर्फ पानी पीकर जी रहा है।

अस्पतालों में अब भूख से पीड़ित मरीजों की भरमार

दक्षिणी गाजा के नासिर अस्पताल के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अब अस्पतालों में बम हमलों के शिकार नहीं, बल्कि कुपोषण से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ गई है। UN के अनुसार, गाजा की एक तिहाई आबादी को हफ्तों तक खाना नहीं मिलता। वहीं, कई मानवीय संगठनों का दावा है कि 20 लाख से अधिक लोग पूरी तरह बाहरी सहायता पर निर्भर हैं।

भुखमरी पर अब भी चुप्पी, क्योंकि आंकड़े नहीं हैं

गाजा में अभी तक आधिकारिक तौर पर भुखमरी की घोषणा नहीं हुई है, क्योंकि जमीनी हालात का सटीक डेटा उपलब्ध नहीं है। लेकिन वास्तविकता यह है कि लोग खामोशी से भूख से मर रहे हैं, और दुनिया सिर्फ गिनती कर रही है।

इजराइल ने एयर रूट से मदद भेजनी शुरू की

इजराइली सेना ने अब गाजा में हवाई मार्ग से राहत सामग्री भेजना शुरू कर दिया है। एक इजराइली अधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय दबाव के कारण अब विदेशी देश गाजा को एयर कॉरिडोर से सहायता भेज सकते हैं।

अमेरिका में इजराइल के राजदूत ने बताया कि रविवार से गाजा में ‘ह्यूमेनिटेरियन कॉरिडोर’ खोले जाएंगे, जिससे भोजन, पानी और मेडिकल सप्लाई भेजी जा सके।

ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी बोले- अब युद्धविराम जरूरी

गाजा के गंभीर हालात पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया भी तेज हो गई है। ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने एक संयुक्त बयान जारी किया है जिसमें कहा गया है कि बंधकों की रिहाई से पहले तत्काल युद्धविराम जरूरी है।

उन्होंने कहा, “इजराइल को गाजा के नागरिकों को भोजन और पानी देने में देरी नहीं करनी चाहिए।” साथ ही इजराइल से अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार नियमों का पालन करने की भी मांग की गई।

ट्रम्प बोले- हमास को मिटा दो

वहीं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि “हमास शांति नहीं चाहता, वह मरना चाहता है। अब समय आ गया है कि इजराइल उसे मिटा दे।” यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका गाजा संकट से मध्यस्थता से पीछे हट चुका है।

gaza famine children dying food crisis 2025  

इजराइल पर ड्रग्स देने का आरोप

गाजा के सरकारी मीडिया ऑफिस (GMO) ने इजराइल पर फिलिस्तीनियों को ड्रग्स देने का आरोप भी लगाया है। दावा किया गया है कि गाजा ह्यूमेनिटेरियन फाउंडेशन (GHF) द्वारा बांटे गए आटे की बोरियों में ऑक्सीकोडोन जैसी नशीली गोलियां मिली हैं। GMO के मुताबिक यह मानसिक नियंत्रण और लत फैलाने की साजिश हो सकती है।

 

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: अमेरिका में बोइंग विमान हादसा: टेकऑफ से पहले आग, 173 जानें बाल-बाल बचीं
Next: ट्रम्प बोले: थाईलैंड–कंबोडिया सीजफायर पर राजी, इंडिया–पाक जंग को भी रोका

Related Stories

Upendra Kushwaha Rajya Sabha
  • देश-विदेश
  • बिहार

NDA ने उपेंद्र कुशवाहा को बनाया उम्मीदवार, JDU के खातें में 2 सीट

himani Shrotiya March 3, 2026
Mohammad Amir Slams PCB
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

Mohammad Amir Slams PCB: पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने PCBके चेयरमैन नकवी को दी चेतावनी!

Hema Gupta March 3, 2026
BJP Rajya Sabha candidates
  • Top Story
  • देश-विदेश

राज्यसभा चुनाव: BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची

himani Shrotiya March 3, 2026
  • संघ संस्थापकों ने की थी राष्ट्र सर्वोपरि के भाव को सशक्त करने और भविष्य के बेहतर भारत की कल्पना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रो. वैद्यनाथ लाभ के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव के निधन पर जताया शोक
  • मऊगंज के डायल 112 हीरोज

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • नैनीताल की सड़कों पर घूमते दिखे जावेद जाफरी, लुक देखकर डर गए लोग
  • कोटा को 4600 करोड़ की सौगात, CM शर्मा करेंगे कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना का शिलान्यास
  • जयपुर में 10 मंजिला अपार्टमेंट में आग, हाइड्रोलिक क्रेन से रेस्क्यू
  • गैंगस्टर बिश्नोई के वकील पर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी धराया, रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा कनेक्शन
  • लक्ष्मणझूला पुलिस को मिली सफलता, 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.