Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Gayatri Hazarika Passed Away: 44 साल की उम्र में सिंगर गायत्री हजारिका का हुआ निधन…
  • एंटरटेनमेंट

Gayatri Hazarika Passed Away: 44 साल की उम्र में सिंगर गायत्री हजारिका का हुआ निधन…

Hema Gupta May 16, 2025

Gayatri Hazarika Passed Away: 16 मई 2025 को भारतीय संगीत जगत ने एक अनमोल सितारे को खो दिया। असम की 44 वर्षीय लोकप्रिय और भावपूर्ण गायिका गायत्री हजारिका का निधन हो गया है। वे पिछले कुछ वर्षों से कोलन कैंसर से पीड़ित थीं और उनका इलाज गुवाहाटी के नेमकेयर अस्पताल में चल रहा था। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत पिछले तीन दिनों में गंभीर हो गई थी और ICU में भर्ती होने के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली।

Read More: Ravi Shastri on Kohli Retirement: पूर्व भारतीय कोच ने कोहली को लेकर किया बड़ा खुलासा!

मधुर आवाज की धनी थीं गायत्री..

गायत्री हजारिका अपनी मधुर और भावनात्मक गायकी के लिए जानी जाती थीं। असमिया लोक संगीत से लेकर आधुनिक गीतों तक उन्होंने श्रोताओं को अपने सुरों से मंत्रमुग्ध किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gayatri Hazarika (@_gayatri__hazarika_)

उनके कुछ लोकप्रिय गीतों में शामिल हैं…

“ज़ोरा पाटे पाटे फागुन नामे”

“रति रति मोर ज़ून”

“ओहर डोरे उभोती अतोरी गोला”

इन गीतों ने न केवल असम में बल्कि पूर्वोत्तर भारत के हर कोने में उन्हें एक विशेष पहचान दिलाई थी।

डॉक्टर बरुआ ने दी निधन की पुष्टि…

नेमकेयर हॉस्पिटल गुवाहाटी के प्रबंध निदेशक डॉ. हितेश बरुआ ने गायत्री हजारिका के निधन की पुष्टि करते हुए कहा—

“यह हम सभी के लिए बेहद दुखद दिन है। गायत्री हजारिका कैंसर से जूझ रही थीं। तीन दिन पहले उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें हमारे अस्पताल में भर्ती कराया गया था और कल उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया। दुर्भाग्यवश, हम उन्हें नहीं बचा सके।”

Gayatri Hazarika’s lilting voice and effortless grace had long captivated Assam — myself included. _“Sorapate Paate Phagun Name”_ has echoed through many of my springs. Her passing leaves a silence deeply felt.

Though she may no longer be with us in the physical realm, I know… pic.twitter.com/uJMARPV42E

— Aimee Baruah (@AimeeBaruah) May 16, 2025

क्या होता है कोलन कैंसर?

गायत्री हजारिका जिस कोलन कैंसर से पीड़ित थीं, वह बड़ी आंत (colon) में विकसित होने वाला एक प्रकार का मैलिग्नेंट ट्यूमर होता है। यह आमतौर पर कोलन की आंतरिक परत में मौजूद पॉलीप्स (छोटे ट्यूमर जैसे संरचनाएं) से शुरू होता है।

समय रहते पॉलीप्स को हटाया न जाए तो वे कैंसर में बदल सकते हैं।

इलाज और सावधानियां…

कोलन कैंसर के इलाज में सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडिएशन थैरेपी और इम्यूनोथेरेपी का इस्तेमाल किया जाता है।
प्रारंभिक चरण में इसकी पहचान होने पर इलाज अधिक सफल होता है, इसलिए नियमित जांच और लक्षणों को नजरअंदाज न करना बेहद जरूरी है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: UK CM DHAMI: उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर जताया गर्व, कई अहम नीतियों को दी मंजूरी
Next: Ranchi Sadar Hospital Blood Cancer Treatment: रांची सदर अस्पताल बना ब्लड कैंसर पीड़ितों की संजीवनी, बच्चों को मिल रही नई जिंदगी

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.