Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Gavaskar on CT Prize Money: जानिए गावस्‍कर ने चैंपियंस ट्रॉफी प्राइज मनी को लेकर गंभीर से क्या पूछा…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Gavaskar on CT Prize Money: जानिए गावस्‍कर ने चैंपियंस ट्रॉफी प्राइज मनी को लेकर गंभीर से क्या पूछा…

Hema Gupta March 26, 2025

Gavaskar on CT Prize Money: सुनील गावस्कर आए दिन अपने बयानो के चलते सुर्खियो में बने रहते है, हाल हि में उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी की प्राइज मनी पर इंडियन टीम के हेड कोच गौतम गंभीर पर निशाना साधते हुए कहा कि- क्या गंभीर भी राहुल द्रविड़ की तरह सपोर्ट स्‍टाफ की तुलना में ज्‍यादा पैसे लेने से मना करेंगे।

Read More: BCCI Champions Trophy Prize Money: चैंपियंस ट्रॉफी में जीतने वाली टीम को मिलेगी इतनी राशि…

आपको बता दे, पहले टी 20 वर्ल्ड कप के दौरान राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के कोच थे, और भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप जीता था, जिसके बाद बीसीसीआई ने इनामी राशि का ऐलान, मगर द्रविड़ ने सपोर्ट स्‍टाफ की तुलना में ज्‍यादा पैसे लेने से मना कर दिया था।

Gavaskar on CT Prize Money: 9 मार्च चैंपियंस ट्रॉफी का हुआ था फाइनल

चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला 9 मार्च 2025 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। जिसमें भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की, यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। जिसमें न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी थी। टीम ने बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 251 रन बनाए थे। वहीं जबाव में इंडिया ने 49 ओवर में 6 विकेट खोकर 254 रन बनाकर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की थी।

IND vs NZ Champion Trophy Match Result

टीम की जीत के बाद प्राइज मनी..

BCCI ने जीतने वाली टीम इंडिया को 58 करोड़ रुपए का नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया था। इनाम की यह राशि टीम के सभी खिलाड़ियों, कोचिंग, सहयोगी स्टाफ और सेलेक्‍शन कमिटी के सदस्यों में बांटने की बात कही थी। इसी बीच गावस्कर ने गौतम से सवाल पूछा कि क्या वह भी द्रविड़ के नक्शेकदम पर चलेंगे। उन्होंने गंभीर पर निशाना साधा क्योंकि गंभीर ने अभी तक बीसीसीआई की इनामी राशि पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है

Gavaskar on CT Prize Money: गावस्कर ने स्पोर्टस्टार में अपने कॉलम में क्या लिखा?

सुनील गावस्कर ने स्पोर्टस्टार में अपने कॉलम में लिखा- ‘आईसीसी टी20 वर्ल्‍ड कप जीत और बोर्ड की पुरस्कार राशि की घोषणा के बाद हमेशा टीम मैन रहने वाले तत्कालीन कोच राहुल द्रविड़ ने कोचिंग स्टाफ के अपने साथी मेंबर्स से अधिक राशि लेने से इनकार मना दिया और यहां तक कि इसे अपने सहयोगियों के साथ समान रूप से शेयर किया’।

गावस्कर ने कहा-

“बीसीसीआई की तरफ से चैंपियंस ट्रॉफी के पुरस्कारों की घोषणा किए हुए करीब दो सप्‍ताह बीत चुके हैं, लेकिन हमने मौजूदा कोच से इस बारे में कुछ नहीं सुना है कि क्या वह भी द्रविड़ जैसा कुछ करेंगे या फिर ऐसा है कि इस मामले में द्रविड़ अच्छे रोल मॉडल नहीं हैं?”

Gavaskar on CT Prize Money: गावस्कर ने बीसीसीआई को दिया क्रेडिट…

सुनील गावस्कर ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने के लिए बीसीसीआई को क्रेडिट दिया, उन्होंने लिखा कि-

“अब, जब हमारी टीम चैंपियंस ट्रॉफी जीती, तो बीसीसीआई ने टीम, सहयोगी स्टाफ और चयन समिति के लिए 58 करोड़ रुपये की इनामी राशि घोषणा की। पिछले साल जुलाई में आईसीसी टी20 विश्व कप में शानदार जीत के बाद बीसीसीआई ने टीम, सहयोगी स्टाफ और चयनकर्ताओं के लिए 125 करोड़ रुपये की घोषणा की थी. यह वाकई शानदार है, क्योंकि बोर्ड सभी की कोशिशों की सराहना कर रहा है”।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: RR vs KKR IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला आज..
Next: Tea Health Problems: खाली पेट चाय पीने से हो सकती है, ये समस्याएं..?

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.