बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया पीछे चल रही है। 4 मैचों के खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। शुक्रवार, 3 जनवरी से दोनों टीमें सिडनी में सीरीज का पांचवा और अंतिम टेस्ट मैच खेलेंगी। इससे पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
Gautam Gambhir: ड्रेसिंग रूम में ईमानदार लोग रहेंगे
गंभीर ने कहा कि ड्रेसिंग रूम की बातें यहीं तक सीमित रहनी चाहिए। इसे बाहर नहीं जानी चाहिए। उन्होंने यहां तक कहा कि जब तक ड्रेसिंग रूम में ईमानदार लोग रहेंगे, तबतक Indian क्रिकेट सुरक्षित हाथों में है।
Read More: IND vs AUS: भारत को जीतना होगा सिडनी टेस्ट, जानिए प्लेइंग 11
Gautam Gambhir: बता दे कि एक दिन पहले ऑस्ट्रेलिया से टीम इंडिया में गुटबाजी की खबर आई थी। जिसमें बताया गया था कि टीम के कुछ खिलाड़ी नहीं चाहते, कि जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मैच में टीम की कप्तानी करें। बताया गया कि मेलबर्न टेस्ट हारने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर अपने खिलाड़ियों पर गुस्सा हो गए थे। गंभीर के निशाने पर कुछ सीनियर खिलाड़ी भी थे।
सिडनी टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11: सैम कोंस्टास, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, स्कॉट बोलैंड.
भारत का स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, अभिमन्यु ईश्वरन, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, तनुष कोटियन.
