Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Gautam Pitch Curator Controversy: गौतम गंभीर और पिच क्यूरेटर के बीच तीखी बहस का वीडियो वायरल!जानिए वजह…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Gautam Pitch Curator Controversy: गौतम गंभीर और पिच क्यूरेटर के बीच तीखी बहस का वीडियो वायरल!जानिए वजह…

Hema Gupta July 29, 2025

Gautam Pitch Curator Controversy: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल भारत और इंग्लैंड के 5वें टेस्ट के लिए दोनों टीमों ने तैयारी शुरु कर दी है, लेकिन टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन के दौरान उस वक्त बवाल मच गया, जब गौतम गंभीर क्यूरेटर से जा भिड़े, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में गौतमक्यूरेटर आपस में बहस करते नजर आ रहें है।

इस घटना ने ओवल प्रैक्टिस ग्राउंड पर जरा सा तनाव बना दिया।

ओवल टेस्ट की तैयारी और विवादित बहस..

31 जुलाई से 4 अगस्त तक London के द ओवल स्टेडियम में दो टीमों—भारत और इंग्लैंड—के बीच 5वें टेस्ट का आयोजन होना है। उस मैच की तैयारी के दौरान टीम इंडिया की ट्रेनिंग सत्र में गंभीर और पिच क्यूरेटर ली फोर्टिस के बीच जख्तीवार बहस हुई। गंभीर ने क्यूरेटर से कहा- “हमें मत बताओ कि हमें क्या करना है,” जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

गंभीर को क्यों आया गुस्सा?

खबरों के अनुसार, टीम इंडिया को ओवल में मिली सुविधाओं से गंभीर संतुष्ट नहीं थे। ली फोर्टिस का व्यवहार उन्हें विरोधाभासी और अभद्र लगा, इसलिए उन्होंने अपनी नाराजगी खुलकर व्यक्त की। ली के नाम पहले भी विवाद जुड़े रहे हैं—वो भारतीय महिला टीम के मैचों में कई बार विवादों की वजह बने थे।

बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक की प्रतिक्रिया..

प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने इस घटना का कारण बताया:

उन्होंने कहा कि , जब हम पिच को देख रहे थे तब पिच क्यूरेटर ने हमें 2.5 मीटर दूर रहने के लिए कहा, हमने जॉगर्स पहने थे। हमें काफी अजीब लगा। अगर आप पिच को रबर स्पाइक्स पहनकर देख रहे हैं तो इसमें कोई गलत बात नहीं है। हमने यहां देखा कि मैदान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। ये एक पिच है कोई अनोखी चीज नहीं।

कोटक ने आगे कहा कि “क्यूरेटर पहले हमारे सपोर्ट स्टाफ पर चिल्लाया और ये तब हुआ जब वो लोग आइस बॉक्स रखने की कोशिश कर रहे थे। इसी के चलते गौतम गंभीर को गुस्सा आ गया। हर कोई जानता है कि द ओवल के क्यूरेटर से बात करना कितना मुश्किल है। अंत में सितांशु ने ये भी कहा कि वो किसी भी तरह की ऑफिशियल शिकायत नहीं करेंगे।”

सीरीज से जुड़े अन्य विवाद…

इस टेस्ट सीरीज में एक और विवाद सामने आया:

1. लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान कप्तान शुभमन गिल का झगड़ा हुआ जब जैक क्रॉली समय नष्ट करने लगे ताकि अतिरिक्त ओवर से बचा जा सके।

2. मैनचेस्टर मैच में रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने बेन स्टोक्स के टेस्ट ड्रॉ कराने की अपील को नकार दिया, जिससे इंग्लिश खिलाड़ियों से बहस हुई।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Devbhumi Dwarka: पुल के नीचे मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
Next: Purnata Award Gujarat 2025: गुजरात के जिलों और तहसीलों को मिला पूर्णता पुरस्कार,सीएम भूपेंद्र पटेल ने दी शुभकामनाएं

Related Stories

जगन्नाथ मंदिर खजाना
  • Top Story
  • देश-विदेश

48 साल बाद खुलेगा जगन्नाथ मंदिर का खजाना,  RBI की निगरानी में 25 मार्च से गिनती

Narendra Singh March 4, 2026
मार्केट
  • Top Story
  • फाइनेंस

होली पर ईरान-इजराइल वॉर ने बिगाड़ा बाजार का मूड,  झटके में 9 लाख करोड़ स्वाहा

Narendra Singh March 4, 2026
दुबई में अटैक
  • Top Story
  • देश-विदेश

Iran Israel war: दुबई में अमेरिकी एंबेसी पर हमला, तेहरान-बेरूत पर इजराइली बमबारी तेज

Narendra Singh March 4, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होली पर्व की दीं मंगलकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरेंद्र कुमार सखलेचा की जयंती पर विधानसभा परिसर में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Tips For Happy Holi: होली की शुभकामनाएं देते हुए भूलकर न लगाएं ये रंग!
  • दौसा होली पर 2 गुटों में संघर्ष, 4 महिलाओं सहित 7 लोग घायल
  • मुख्यमंत्री निवास में बिखरे रंग: CM डॉ मोहन ने आम लोगों के साथ खेली होली
  • Bihar Sun Temple: सूर्य भगवान का ऐसा मंदिर जहां कुष्ठ रोग से मिलती है मुक्ति!
  • उत्तराखंड में होली की धूम, रामदेव बाबा ने फूलों से खेली होली
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.