Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • सनातन
  • Gautam Gambhir Video Viral: कोलकाता टेस्ट से पहले गौतम गंभीर ने लिया मां काली का आशीर्वाद, वीडियो वायरल…
  • खेल की दुनिया
  • सनातन

Gautam Gambhir Video Viral: कोलकाता टेस्ट से पहले गौतम गंभीर ने लिया मां काली का आशीर्वाद, वीडियो वायरल…

Hema Gupta November 12, 2025

Gautam Gambhir Video Viral: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 14 नवंबर शुक्रवार से कोलकाता में शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने कोलकाता के प्रसिद्ध कालीघाट मंदिर में मां काली के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। गंभीर ने पूजा-अर्चना कर टीम की सफलता और खिलाड़ियों की सुरक्षा की कामना की।

Read More: World Chess Candidates 2026: साइप्रस पहली बार करेगा चेस कैंडिडेट्स टूर्नामेंट की मेजबानी, FIDE ने किया ऐलान…

गौतम गंभीर का मंदिर का वीडियो वायरल..

इंडियन टीम के हेड कोच बीते दिन मां काली के दर्शन करने गए, वहां मां का आशीर्वाद लिया। और माता से प्रार्थना करते नजर आ रहें है।

Team India Head Coach Gautam Gambhir visit Kalighat Temple ahead of first test against South Africa in Kolkata.@GautamGambhir pic.twitter.com/yREEMXur0d

— Gauti Harshit Dhiman (GG Ka Parivar) (@GautiDhiman) November 11, 2025

ईडन गार्डन्स में हुई तैयारी…

भारतीय टीम ने मंगलवार को ईडन गार्डन्स में प्रैक्टिस सेशन शुरू किया। कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में खिलाड़ी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में जमकर पसीना बहाते दिखे। नेट प्रैक्टिस में जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल, वाशिंगटन सुंदर, साई सुदर्शन और नितीश कुमार रेड्डी ने हिस्सा लिया।

गिल और गंभीर के बीच रणनीति पर चर्चा…

प्रैक्टिस सेशन के दौरान कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर के बीच लंबी बातचीत देखी गई। माना जा रहा है कि यह चर्चा बल्लेबाजी क्रम और मैच रणनीति को लेकर थी। खिलाड़ी नेट्स में थ्रोडाउन लेते और फील्डिंग ड्रिल्स पर ध्यान केंद्रित करते दिखे।

शानदार फॉर्म में टीम इंडिया…

भारतीय टीम इस सीरीज में शानदार फॉर्म के साथ उतरेगी। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी, जिसमें शुभमन गिल ने 754 रन और चार शतक बनाए थे। इसके बाद भारत ने वेस्टइंडीज को 2-0 से हराकर आत्मविश्वास हासिल किया है।

गुवाहाटी में होगा सीरीज का दूसरा टेस्ट…

कोलकाता टेस्ट के बाद दोनों टीमें गुवाहाटी जाएंगी। यहां 22 नवंबर से बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म की थी, इसलिए यह मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: सनातन एकता पदयात्रा,बागेश्वर बाबा बोले- विदेशी ताकतों का जवाब देना होगा
Next: CG NEWS: छत्तीसगढ़िया स्वाद से महक उठा केवड़िया

Related Stories

Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
Pamchkuian Temple Mp
  • सनातन

Pamchkuian Temple Mp: ऐसा राम मंदिर जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में आते हैं तोते!

Hema Gupta February 28, 2026
MS Dhoni Ranchi Plot Controversy
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • झारखंड

MS Dhoni Ranchi Plot Controversy: M.S.Dhoni पर लगे गंभीर आरोप, झारखंड हाउसिंग बोर्ड ने भेजा नोटिस!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.