Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Praneet More will be the winner of Bigg Boss 19:प्रणीत मोरे होंगे bigg boss 19 का विनर!
  • Top Story
  • एंटरटेनमेंट

Praneet More will be the winner of Bigg Boss 19:प्रणीत मोरे होंगे bigg boss 19 का विनर!

divya mistry December 7, 2025

Praneet More will be the winner of Bigg Boss 19:  रियलिटी शो बिग बॉस के 19वें सीजन का फिनाले आज यानी है. यह फिनाले मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में होगा. बता दें की शो 24 अगस्त से शुरू हुआ था.

और पिछले कई सीजनों की तरह इस बार भी इसे सलमान खान ने होस्ट किया..

इस बार घर में 18 कंटेस्टेंट आए थे, जिनमें से अब 5 सदस्य गौरव खन्ना, प्रणीत मोरे, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक और तान्या मित्तल बचे हैं.

Praneet More will be the winner of Bigg Boss 19: फरहाना और प्रणीत ने भी अपने खेल से लोगों का ध्यान खींचा

फरहाना
फरहाना

और इस सीजन में सबसे ज्यादा चर्चा में रही 150 बॉडीगार्ड रखने का दावा करने वाली तान्या मित्तल. वहीं, अमाल, गौरव, फरहाना और प्रणीत ने भी अपने खेल से लोगों का ध्यान खींचा. और इनमें से ही कोई एक है जो अब बिग बॉस का नया चैंपियन बनेगा.

लोगों के बीच चर्चा में रही तान्या मित्तल

तान्या मित्तल
तान्या मित्तल

इस सीजन में अगर किसी कंटेस्टेंट ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं, तो वह तान्या मित्तल हैं. बता दें की ग्वालियर की रहने वालीं तान्या अपनी बेबाक बातों और लग्जरी लाइफस्टाइल के दावों के लिए चर्चा में रहीं.

और उन्होंने शो में दावा किया कि उनके 150 बॉडीगार्ड्स हैं और उनका घर इतना शानदार है कि 7-स्टार होटल भी उसके आगे फीके हैं.

तान्या ने कहा कि उनके घर के हर फ्लोर पर पांच नौकर और सात ड्राइवर हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनके किचन में ऊपर वाले किचन तक जाने के लिए लिफ्ट लगी है. इतना ही नहीं,

उन्होंने यह भी बताया कि वो कॉफी पीने के लिए ग्वालियर से आगरा जाती हैं.

तान्या के कारण अशनूर कौर हुई घर से बाहर

अशनूर कौर
अशनूर कौर

बता दें की 30 नवंबर 2025 को अशनूर कौर का घर से बाहर किया जाना था. 21 साल की एक्ट्रेस अशनूर जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं.

शो जीतने वाले कंटेस्टेंट्स में उन्हें एक मजबूत दावेदार माना जा रहा था. वीकेंड का वार एपिसोड में अशनूर ने माफी मांगी, लेकिन मेकर्स ने इसे शारीरिक हिंसा मानते हुए उन्हें शो से बाहर कर दिया.

अशनूर के घर से बाहर होने के बाद उनके फैंस ने इसे गलत बताया.

मृदुल को मिड-वीक एविक्शन में बाहर किया गया

मृदुल तिवारी
मृदुल तिवारी

कंटेस्टेंट मृदुल तिवारी को बिग बॉस 19 से मिड-वीक एविक्शन में बाहर कर दिया गया। शो में पहली बार लगभग 50 लोगों की लाइव ऑडियंस से वोटिंग कराई गई। कैप्टेंसी टास्क के दौरान सबसे कम वोट मिलने पर मृदुल को घर से बाहर जाना पड़ा।

वहीं, घर से बाहर होने के बाद मृदुल ने शो के मेकर्स पर बायस्ड होने का आरोप लगाया।

उन्होंने न्यूज वेबसाइट स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में कहा, “जो लोग शो चला रहे हैं, वही जानते हैं कि किसे बचाना है और किसे हटाना है। जिनके वोट कम होते हैं, उन्हें कभी-कभी बचा लिया जाता है।

जब उन्हें लगता है कि उनका पसंदीदा कंटेस्टेंट बाहर हो सकता है, तो वे एलिमिनेशन रोक देते हैं।

बसीर ने भी शो को लेकर नाराजगी जताई

बसीर अली
बसीर अली

कंटेस्टेंट बसीर अली ने भी शो के मेकर्स पर बायस्ड होने के आरोप लगाए।

बसीर ने कहा कि कंटेस्टेंट मालती चाहर ने उनकी सेक्शुअलिटी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई.

उन्होंने कहा, “मुझे शो में बिल्कुल भी गाइडेंस नहीं दी गई. जो भी बातें मेरे बारे में गलत कही गईं, मेकर्स ने उन पर कोई ध्यान नहीं दिया.

सलमान खान पर पक्षपात का आरोप

सलमान खान
सलमान खान

शो की शुरुआत से ही यह चर्चा रही कि सलमान म्यूजिक डायरेक्टर अमाल मलिक का पक्ष ले रहे हैं क्योंकि सलमान अमाल को पहले जानते हैं.

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कहा था कि सलमान अमाल को बचा रहे हैं। बचपन से जानते हैं, इसलिए पक्षपात कर रहे हैं।

फरहाना को अमाल की आंटी ने टेररिस्ट कहा

फरहाना
फरहाना

बिग बॉस के इस सीजन के दौरान अमाल और फरहाना के बीच कई बार बहस हुई। वहीं, फरहाना को अमाल की आंटी रोशन गैरी भिंडर ने एक इंटरव्यू में टेररिस्ट कह दिया था।

इस टिप्पणी के चलते फरहाना के परिवार ने रोशन गैरी भिंडर, यूट्यूब चैनल ‘फिफाफूज’ और यूट्यूब इंडिया के खिलाफ मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा था.

परिवार ने सार्वजनिक माफी और 1 करोड़ रुपए के हर्जाने की मांग की.

आईए जानते है बिग बॉस का इतिहास

बिग बॉस का आइडिया 1997 में नीदरलैंड में शुरू हुए शो बिग ब्रदर से लिया गया था..और भारत में यह शो 2006 में आया. जिसकी शुरुआत में इसे ज्यादा सफलता नहीं मिली,

लेकिन समय के साथ यह सबसे चर्चित रियलिटी शो में से एक बन गया. शो के पहले होस्ट अरशद वारसी थे,

फिर शिल्पा शेट्टी और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों ने शो को होस्ट किया.और 2010 से सलमान इस शो को होस्ट कर रहे हैं.

Praneet More will be the winner of Bigg Boss 19: प्रणीत मोरे होंगे bigg boss 19 का विनर

इस सीजन में टॉप 5 में गौरव खन्ना, प्रणीत मोरे, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक और तान्या मित्तल है.. अनुमान लगाया जा रहा है की गौरव खन्ना इस शो के वीनर होंगे.. लेकिन प्रणीत मोरे को भी वीनर के रूप में लोग देखना चाहते है..

देखना होगा अब किसके हाथ लगती है bigboss 19 की ट्रॉफी…

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IAS संतोष वर्मा की बर्खास्तगी के लिए सीएम को भेजे जाएंगे पोस्टकार्ड
Next: Bhopal Music Festival: ‘हृदय दृश्यम’ सितार, बांसुरी और तबले की लय में रची गई सांस्कृतिक विरास

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.