gates withdraws ai summit: नई दिल्ली में चल रहे बड़े टेक इवेंट इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 से एक अहम खबर सामने आई है। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर Bill Gates ने समिट में अपना प्रस्तावित मुख्य भाषण रद्द कर दिया है। गेट्स फाउंडेशन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह फैसला सोच-समझकर लिया गया है, ताकि समिट का फोकस अपने मूल उद्देश्यों से न भटके।
gates withdraws ai summit: अंकुर वोरा रखेंगे गेट्स फाउंडेशन का पक्ष
फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि बिल गेट्स की जगह अब Ankur Vora समिट के एक सत्र में बोलेंगे। अंकुर वोरा, गेट्स फाउंडेशन के अफ्रीका और भारत कार्यालयों के प्रेसिडेंट हैं और लंबे समय से फाउंडेशन के कार्यक्रमों से जुड़े रहे हैं। आज के सत्र में वे शिक्षा, स्वास्थ्य और टेक्नोलॉजी से जुड़े फाउंडेशन के नजरिए को सामने रखेंगे।
gates withdraws ai summit: एपस्टीन केस की फाइलों से जुड़ा है फैसला
बिल गेट्स के समिट से हटने की बड़ी वजह अमेरिकी अपराधी Jeffrey Epstein से जुड़े मामले को बताया जा रहा है। हाल ही में सार्वजनिक हुई फाइलों में गेट्स का नाम सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया। एपस्टीन पर यौन अपराधों और नाबालिगों की तस्करी जैसे गंभीर आरोप थे. 2019 में एपस्टीन की मौत के बाद उससे जुड़े कई गोपनीय दस्तावेज सामने आए हैं, जिनमें गेट्स और एपस्टीन के बीच करीबी संबंधों के दावे किए गए। हालांकि, बिल गेट्स पहले ही इन मुलाकातों पर सार्वजनिक रूप से अफसोस जता चुके हैं और इसे अपनी गलती मान चुके हैं।
Also Read-PM मोदी बोले–डीपफेक रोकने को AI कंटेंट पर लगे लेबल, अंबानी ने कहा-नौकरियां नहीं छीनेगा AI
एनवीडिया CEO ने भी टाला भारत दौरा
इस हाई-प्रोफाइल समिट में दुनिया की कई बड़ी टेक कंपनियों के प्रमुख शामिल हो रहे हैं। Sundar Pichai और Sam Altman जैसे नामों की मौजूदगी तय है. हालांकि, एनवीडिया के CEO Jensen Huang ने अपना भारत दौरा आखिरी वक्त पर रद्द कर दिया। कंपनी की ओर से इसकी कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई गई, लेकिन टेक सर्कल में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
PM मोदी ने किया समिट का उद्घाटन
इस मेगा इवेंट का उद्घाटन 16 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi ने किया था। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने स्टार्टअप पवेलियन्स का दौरा कर AI आधारित इनोवेशंस को करीब से देखा। यह समिट 20 फरवरी तक नई दिल्ली के Bharat Mandapam में आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ ‘इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ भी चल रहा है, जहां आम लोग देख पा रहे हैं कि AI खेती, स्वास्थ्य और शिक्षा में कैसे बदलाव ला सकता है।
