Gas booking: मध्य प्रदेश में LPG सिलेंडर को लेकर ‘पैनिक’ जैसा माहौल अब सामान्य होने लगा है। राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां गैस सिलेंडर की बुकिंग 3 हजार तक घट गई है। पिछले दिनों हर रोज 14 हजार से ज्यादा बुकिंग हो रही थी,जो पिछले 2 दिन से 11 हजार हो गई है।

Gas booking: 35 हजार से भी कम आंकड़ा
फूड कंट्रोलर चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि अफवाहों की वजह से लोगों ने अतिरिक्त सिलेंडर जमा कर लिए।भोपाल की 3 बड़ी एजेंसियों पर ही बुकिंग ज्यादा आ रही है। बाकी में आम दिनों की तुलना से भी कम बुकिंग है। दूसरी ओर, पेंडिंग बुकिंग की संख्या भी कम हो रही है। यह आंकड़ा अब 35 हजार से भी कम ही है।
दो दिन पहले एजेंसियों पर भीड़ लगी थी
2 दिन पहले की बात करें तो राजधानी में 28 से 30 हजार तक बुकिंग हो गई,जबकि सप्लाई 22 हजार तक ही रही। इससे पेंडिंग बुकिंग का आंकड़ा 40 हजार तक पहुंच गया है। वहीं,घरों में सप्लाई भी 4 से 5 दिन में हो रही है।
बैरागढ़ में कार्रवाई, छापे में रखे मिले सिलेंडर
इधर, मंगलवार को खाद्य विभाग ने बैरागढ़ में एक जगह पर दबिश दी। जहां पर घरेलू गैस सिलेंडर रखे हुए थे। तब इनकी गिनती की गई तो यह करीब 50 निकले।
भोपाल में पहले से दोगुनी हो रही बुकिंग
अफसरों का कहना है कि भोपाल में शुरुआत से ही रसोई गैस को लेकर कोई दिक्कत नहीं है,लेकिन पिछले लोग अफवाह की वजह से पैनिक हो गए।
