Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Gariaband: बैगा-गुनिया के चक्कर में गई तीन मासूमों की जान, बुखार आने पर कराते रहे झाड़-फूंक
  • छत्तीसगढ़

Gariaband: बैगा-गुनिया के चक्कर में गई तीन मासूमों की जान, बुखार आने पर कराते रहे झाड़-फूंक

Narendra Singh November 17, 2025

gariaband three children death: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक के धनोरा गांव में तीन दिनों के भीतर एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। 8 वर्षीय बेटी अनिता, 7 वर्षीय बेटा ऐकराम और 4 वर्षीय बेटा गोरश्वर बुखार से पीड़ित थे। शुरुआती जांच में यह सामने आया कि बच्चों की जान जाने के पीछे अंधविश्वास, झोलाछाप डॉक्टर का गलत इलाज और समय पर अस्पताल न ले जाना मुख्य कारण थे।

gariaband three children death: अंधविश्वास का खतरनाक नतीजा

बच्चों की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल न ले गए। इसके बजाय वे बैगा-गुनिया के पास झाड़-फूंक कराने ले गए। 11 नवंबर को अनिता नागेश की हालत बिगड़ गई, जब उसे अमलीपदर अस्पताल ले जाया गया तो तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 13 नवंबर को ऐकराम नागेश देवभोग ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उसी दिन 4 वर्षीय गोरश्वर नागेश भी झाड़-फूंक के दौरान जंगल में मृत पाया गया।

झोलाछाप डॉक्टर का गलत इलाज

परिवार ने पहले बच्चों का इलाज झोलाछाप डॉक्टर से कराया, लेकिन इस इलाज से राहत नहीं मिली। अमलीपदर शासकीय अस्पताल के डॉक्टर रमाकांत ने बताया कि बच्चों को बुखार और सर्दी-खांसी थी, लेकिन सीएमओ के निर्देश के बावजूद परिजन अस्पताल में जांच के लिए नहीं आए।

जांच टीम गठित

गरियाबंद के सीएमएचओ एसके नवरत्न ने मामले को गंभीर माना और धनोरा गांव जांच के लिए चार सदस्यीय टीम भेजी। अधिकारियों ने परिजनों से पूछताछ की और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

ग्रामीणों की शिकायतें

ग्रामीणों ने बताया कि अस्पताल की दूरी, एम्बुलेंस की देर और डॉक्टरों की अनुपलब्धता भी बच्चों की मौत में बड़ी भूमिका निभाई। इस घटना ने स्वास्थ्य सेवाओं की कमी और अंधविश्वास के खतरनाक परिणाम को उजागर किया।

परिजन जांच कराने अस्पताल नहीं पहुंचे

अमलीपदर शासकीय अस्पताल के डॉ. रमाकांत ने बताया कि 13 नवंबर को जिस बच्चे की मौत हुई, उसे बुखार, सर्दी-खांसी था। सीएमओ ने बच्चों के परिजनों को अस्पताल में आकर जांच कराने के लिए कहा था। लेकिन वो नहीं माने।

Read More:-  सरकारी बैंकों के विलय की संभावना

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Neck Hump Yoga Exercises: Neck Hump क्या है? इससे छुटकारा पाने के लिए करें ये योगासन…
Next: 20 नवंबर को शपथ लेंगे नीतीश, 19 नवंबर को मौजूदा विधानसभा भंग होगी

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.