Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Gariyaband hospital Laparwahi: अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही की वजह से मरीज की मौत!
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Gariyaband hospital Laparwahi: अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही की वजह से मरीज की मौत!

Hema Gupta February 9, 2026

Gariyaband hospital Laparwahi: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में अस्पताल प्रबंधन में लापरवाही के चलते एक व्यक्ति की जान चली गई। 8 फरवरी की रात एक निमोनिया पीड़ित 35 वर्षीय व्यक्ति को हॉस्पिटल ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई लेकिन एंबुलेंस में लगा ऑक्सीजन सिलेंडर खाली था, जिसकी वजह मरीज ने दम तोड़ दिया।

दरअसल, गरियाबंद के निवासी बसंत देवांगन की तबीयत अचानक बिगड़ गई। रात करीब 8 बजे उन्हें सोमेश्वर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और 12 घंटे बीतने के बाद रविवार की सुबह डॉक्टर ने मरीज को निमोनिया से ग्रसित बताया और कहा कि मरीज की एक हड्डी भी टूटी है।

परिजनों का हॉस्पिटल प्रबंधन पर आरोप

मौत के बाद हॉस्पिटल प्रबंधन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान एक लेडी डॉक्टर से जमकर बहस भी हुई। मृतक के परिजनों कहा कि- ‘आपको नम्रता से बात करना चाहिए।’ इसके जबाव डॉक्टर ने गुस्से में कहा- ‘ऐसे लोगों के लिए मेरे पास नम्रता नहीं है।’

परिजनों का आरोप है कि, मरीज की हालत खराब हो रही थी, इस वजह से उन्हें रायपुर ले जाने का फैसला किया लेकिन अस्पताल प्रबंधन मरीज को बाहर रेफर करने में लगातार टालमटोल करता रहा और ले जाने से मना करता रहा। अस्पताल प्रबंधन ने यहां तक कह दिया कि “अगर मरना ही है तो यहीं मरेगा।”

अस्पताल प्रबंधन ने शव को एंबुलेंस से घर ले जाने से किया मना

देर से एंबुलेंस उपलब्ध कराने की वजह से मरीज की मौत हो गई। इतना ही नहीं फिर जब परिजनों ने शव को एंबुलेंस से घर ले जाने की बात कही तो इस पर हॉस्पिटल प्रबंधन ने शव को एंबुलेंस से ले जाने से साफ इनकार कर दिया। और कहा 108 पर कॉल करके एंबुलेंस बुलाओ। इससे गुस्साएं परिजनों ने प्रदर्शन करना शुरु कर दिया।

हॉस्पिटल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग

जब हंगामा बढ़ता गया तो सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वहां के स्थिति को संभाला और परिजनो को समझाकर प्रदर्शन शांत किया। फिर शव को एंबुलेंस से ही ले जाया गया। परिजनो ने हॉस्पिटल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: MP कांग्रेस जिलाध्यक्षों को नहीं मिला फ्रीहैंड
Next: अमेरिका के आरोपों से ड्रैगन की साजिश का खुलासा, चीन ने किया परमाणु परीक्षण!

Related Stories

Dead body found in freezer Up
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!

Hema Gupta March 1, 2026
Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.