Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Use Banana Peels in Gardening: घर के किचन वेस्ट से करें बागवानी, जानें आसान घरेलू टिप्स!
  • Lifestyle

Use Banana Peels in Gardening: घर के किचन वेस्ट से करें बागवानी, जानें आसान घरेलू टिप्स!

Hema Gupta August 1, 2025

Use Banana Peels in Gardening: भाग दौड़ भरी जिंदगी में हर कोई बहुत व्यस्त है, और गार्डेनिंग करने का समय नहीं मिलता। घर में लगे पौधें खराब होने लगते है, ऐसे में एक ऐसी चीज जो हम कचरा समझकर फेक देते है, उसका इस्तेमाल आप गमले या बगीचे के पौधों को हरा-भरा बनाए रखने में कर सकते हैं। खासकर केले के छिलके एक ऐसा घरेलू उपाय हैं जो न सिर्फ पौधों को जरूरी पोषक तत्व देते हैं, बल्कि उन्हें सूखने और बीमारी से भी बचाते हैं।

Read More: What is Alzheimer’s: अल्जाइमर क्या है? जानिए इसके लक्षण, कारण और निवारण के उपाय!

क्यों फायदेमंद हैं केले के छिलके?

मिट्टी की गुणवत्ता में होगा सुधार

केले के छिलके जब मिट्टी में मिल जाते हैं, तो धीरे-धीरे सड़कर उसे उपजाऊ बनाते हैं। इससे मिट्टी में नमी बनी रहती है, और पौधों की जड़ें मजबूत होती हैं।

कीट और फफूंद से बचाव…

इन छिलकों में प्राकृतिक गुण होते हैं जो हानिकारक कीट और फंगस को मिट्टी से दूर रखते हैं। इससे पौधों पर कीड़े या सड़न नहीं लगती।

जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर…

केले के छिलकों में पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये पौधों की ग्रोथ को तेज करने और पत्तियों को हरा-भरा बनाए रखने में मदद करते हैं।

पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद…

छिलकों को फेंकने की बजाय यदि आप उन्हें कम्पोस्ट में इस्तेमाल करते हैं, तो आप वेस्ट को कम करते हैं और इको-फ्रेंडली गार्डनिंग को बढ़ावा देते हैं।

केले के छिलकों का उपयोग कैसे करें?

पाउडर बनाकर मिलाएं…

केले के छिलकों को धूप में अच्छी तरह सुखा लें। फिर इन्हें मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें और मिट्टी या खाद में मिला दें। यह पौधों के लिए नेचुरल फर्टिलाइज़र का काम करता है।

सीधे मिट्टी में दबाएं…

छिलकों को छोटे टुकड़ों में काटकर गमले या बगीचे की मिट्टी में थोड़ा गहराई में दबा दें। ये धीरे-धीरे सड़ते हैं और पोषक तत्व छोड़ते हैं।

लिक्विड खाद बनाएं…

छिलकों को एक जार पानी में कुछ दिन तक भिगोकर रखें। जब वह थोड़ा फर्मेंट हो जाए, तो इस लिक्विड को छानकर पौधों पर छिड़कें या मिट्टी में डालें। यह नेचुरल टॉनिक की तरह काम करेगा।

कम्पोस्ट में मिलाएं…

आप केले के छिलकों को किचन वेस्ट (जैसे सब्जियों के छिलके, सूखी पत्तियां) के साथ कम्पोस्ट बिन में डाल सकते हैं। इससे घर पर बना खाद तैयार होगा, जो पौधों के लिए बहुत फायदेमंद होगा।

अतिरिक्त सुझाव…

1. हर पौधे की जरूरत अलग होती है, इसलिए सप्ताह में एक बार केले के छिलकों का उपयोग करें।

2. गीली मिट्टी में छिलके डालने से पहले देख लें कि ड्रेनेज ठीक है या नहीं, वरना फफूंद लग सकती है।

3. लिक्विड खाद का छिड़काव सुबह या शाम में करें, धूप में नहीं।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: ‘Dhadak 2’ Film Review: प्यार, जुनून, जातिवाद और विद्रोह की कहानी, जानिए लोगों के रिव्यू…
Next: Illegal sand mining in Haidergarh: हैदरगढ़ में रेत माफिया पर कार्रवाई के बाद मचा बवाल, पुलिस और SDM के बयानों में विरोधाभास

Related Stories

How To know asli mava nakali mava
  • Lifestyle

Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…

Hema Gupta March 1, 2026
Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन
  • गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम; पुलिसकर्मियों, विदेशियों पर भी गोपियों ने बरसाईं छड़ियाँ
  • Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.