Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Khargone: गरबा करते-करते थम गई सांसें: “ओ मेरे ढोलना…” पर पति संग नाच रही थी सोनम, स्टेज पर गिरकर मौत
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

Khargone: गरबा करते-करते थम गई सांसें: “ओ मेरे ढोलना…” पर पति संग नाच रही थी सोनम, स्टेज पर गिरकर मौत

Narendra Singh September 29, 2025

नवरात्रि उत्सव में मातम

garba heart attack death khargone: खरगोन जिले के भीकनगांव क्षेत्र के पलासी गांव में रविवार रात नवरात्रि उत्सव के दौरान एक हृदयविदारक घटना घट गई। गरबा खेलते-खेलते एक 19 वर्षीय नवविवाहिता की स्टेज पर ही मौत हो गई। वह अपने पति के साथ मिलकर “ओ मेरे ढोलना…” गाने पर झूम रही थी, जब अचानक वो स्टेज पर गिर गईं और फिर नहीं उठीं।

“ओ मेरे ढोलना…” पर पति संग नृत्य कर रही थी

मृतका की पहचान सोनम (19) पत्नी कृष्णपाल के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोनम और उनके पति दोनों सिंगाजी मंदिर परिसर में स्थापित मां दुर्गा की झांकी के सामने गरबा कर रहे थे। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे “कसम लूं मैं रब की…” और “ओ मेरे ढोलना…” जैसे गानों पर डांस कर रहे थे। तभी सोनम अचानक झांकी के सामने जमीन पर गिर पड़ीं।

पहले लगा परफॉर्मेंस का हिस्सा, फिर मचा हड़कंप

वो जिस अंदाज में गिरीं, उससे पहले लोगों को लगा कि यह डांस का हिस्सा है। लेकिन जब कुछ देर तक वह नहीं उठीं और कोई हरकत नहीं हुई, तो माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। लोग दौड़कर उनके पास पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

Read More: जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें छोटा सा बदलाव

garba heart attack death khargone: हाल ही में हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, सोनम की शादी मई 2025 में ही कृष्णपाल से हुई थी। यह उनकी पहली नवरात्रि थी, जिसे वह पूरे उत्साह और भक्ति के साथ मना रही थीं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, वो बहुत ही खुशमिजाज और सामाजिक महिला थीं। पूरा गांव उन्हें जानता था।

डॉक्टरों ने बताया हार्ट अटैक

सोनम को तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक रिपोर्ट में डॉक्टरों ने हार्ट अटैक को मौत का कारण बताया है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि हो सकेगी।

Read More:- क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसी होनी चाहिए?

हार्ट अटैक इतने कम उम्र में? विशेषज्ञ हैरान

मामला इसलिए भी चौंकाने वाला है क्योंकि सोनम की उम्र मात्र 19 वर्ष थी। इस उम्र में हार्ट अटैक की संभावना बेहद कम होती है। डॉक्टरों का कहना है कि यह सडेन कार्डियक अरेस्ट (SCA) का मामला हो सकता है, जो अत्यधिक भावनात्मक उत्तेजना या तनाव के दौरान हो सकता है।

garba heart attack death khargone: सावधानी बहुत जरुरी

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस घटना के बाद लोगों से अपील की है कि तेज म्यूजिक, भारी वर्कआउट, या स्टेज परफॉर्मेंस से पहले अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य करवाएं। विशेषकर दिल की बीमारी का कोई पारिवारिक इतिहास हो, तो सावधानी बेहद जरूरी है।

Read More:- Best life changing habits: ज़िंदगी को आसान बनाने वाले 5 छोटे बदलाव जो आपकी सोच ही बदल देंगे.

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Maihar: इंडसइंड बैंक अफसर की पत्नी का सुसाइड या हत्या? मां से बात के बाद जहर पीया, पति गिरफ्तार
Next: बिना ट्रॉफी टीम इंडिया ने मनाया जश्न…ट्रॉफी लेकर भागे नकवी की होगी शिकायत, देखे जीत और पाकिस्तान की ट्रोलिंग की तस्वीरें

Related Stories

nationmirror
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश

शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान

Shital Sharma March 2, 2026
nationmirror
  • Top Story
  • देश-विदेश

पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?

Shital Sharma March 2, 2026
iran-israel-war-pm-modi-ccs-meeting-uae-netanyahu-call
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें

Shital Sharma March 2, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान
  • पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?
  • PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें
  • अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला: 1,000 ठिकाने निशाने पर, 2,000 बम गिराने का दावा
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.