Ganguly After Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के बाद हर कोई आक्रोश में है, पहले सरकार ने अपने फैसले से पकिस्तान पर कई रोक लगाई गई। फिर पकिस्तान सेलिब्रिटीज पर भी रोक लगा दिया गया है। और अब पूर्व भारतीय कप्तान और BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली का एक बयान सामने आया है, जिसमें कहा कि भारत को अब ICC टूर्नामेंट और एशियन चैंपियनशिप जैसे वैश्विक मंचों पर भी पाकिस्तान के खिलाफ खेलना बंद कर देना चाहिए।
‘टीम इंडिया को लेनी चाहिए ठोस स्टैंड’– गांगुली
सौरभ ने गांगुली ने कहा कि- ‘टीम इंडिया को सख्त कदम उठाना चाहिए और ICC इवेंट में भी पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहिए।’

गांगुली ने एक समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा…
“100 प्रतिशत पाकिस्तान के साथ संबंध तोड़ना चाहिए, ऐसा किया जाना चाहिए। सख्त कार्रवाई जरूरी है। यह कोई मजाक नहीं है ऐसी चीजें हर साल होती हैं। आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।”
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि- “टीम इंडिया को सख्त कदम उठाना चाहिए और ICC इवेंट में भी पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहिए।”

2013 के बाद नहीं हुई कोई बाइलैटरल सीरीज…
भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी द्विपक्षीय सीरीज 2012-13 में खेली गई थी। उस सीरीज में पाकिस्तान ने भारत दौरा किया था और 3 वनडे तथा 2 टी-20 मुकाबले खेले थे। वनडे सीरीज पाकिस्तान ने 2-1 से जीती थी जबकि टी-20 सीरीज 1-1 से बराबर रही थी। इसके बाद से राजनीतिक संबंधों में तनाव के चलते बाइलैटरल सीरीज खेलना बंद कर दिया गया।
आपको बता दें कि, भारत पकिस्तान के साथ सिर्फ ICC टूर्नामेंट (जैसे विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी) या एशियन चैंपियनशिप खेलती है। इस पर गांगुली ने कहा कि ये मुकाबले खेलना भी बंद कर देना चाहिए।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर भी सवाल…
हाल हि में 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान को दी गई थी। लेकिन भारत पहले ही संकेत दे चुका है कि वह पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगा। और फिर भारत ने अपने सारे मुकाबले दुबई में खेले और 9 मार्च को हुए चैंपियन ट्राफी के फाइनल मुकाबले में भारत ने दुबई में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया था।
