
Gangaur Festival Nimar 2025:
पूरे क्षेत्र में उमंग, उत्साह और भक्ति का रहा वातावरण
Gangaur Festival Nimar 2025: खबर खरगोन के निमाड़ से है जहां अंचल में आस्था और श्रद्धा का महापर्व गणगौर गुरुवार रात्रि माता रूपी जवारों के विसर्जन के साथ संपन्न हुआ। तीन दिनों तक पूरे क्षेत्र में उमंग, उत्साह और भक्ति के वातावरण के बीच रनुबाई और धनियर राजा को झलरिया देकर पूजनीय स्वरूप में विदा किया गया।

कई जगहों में भंडारों का हुआ आयोजन
गणगौर पर्व के अंतिम दिन सामाजिक समरसता और भक्ति भाव के साथ विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह से भाग लिया। खरगोन सहित आसपास के क्षेत्रों से 400 से अधिक रथों में रनुबाई और धनियर राजा को सजाया गया। मनमोहक स्वरूप में रथों पर सवार होकर माता रूपी जवारों को बैंड-बाजों और भक्ति गीतों के साथ नदी के घाटों तक लाया गया।
read more: संवरने जा रही “राजा राम” की नगरी ओरछा
जवारों का श्रद्धा भाव से किया गया विसर्जन
घाटों पर सामूहिक पूजन, आरती और गले लगाकर जवारों का श्रद्धा भाव से विसर्जन किया गया। यह दृश्य अत्यंत भावुक कर देने वाला था, जहां लोगों की आंखों से आंसू छलक पड़े। यह विसर्जन कार्यक्रम शाम 7 बजे से देर रात तक चलता रहा।

रनुबाई को बेटी मानकर की जाती है विदाई
Gangaur Festival Nimar 2025: गणगौर पर्व निमाड़ ही नहीं, बल्कि मालवा और राजस्थान में भी बड़े भक्तिभाव और पारंपरिक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस पर्व में जवारों की सेवा तीन दिनों तक की जाती है, और रनुबाई को बेटी मानकर बड़े स्नेह से विदा किया जाता है।