आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप, एक आरोपी नाबालिग
Gang Rape of tribal woman : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब महिला रक्षाबंधन के दिन मेले से लौट रही थी। आरोपियों में महिला का दोस्त और उसके 10 दोस्त शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक नाबालिग बताया जा रहा है।
पुलिस ने सभी आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया है। उधर, कांग्रेस ने इस मामले में सारंगढ़ विधायक उत्तर जांगड़े की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है।
परिचितों के साथ मीना बाजार गई थी पीड़िता
जानकारी के अनुसार पुसौर प्रखंड निवासी 27 वर्षीय महिला कुछ सालों से अपने पति से अलग रह रही है। सोमवार को वह अपने परिचितों के साथ मीना बाजार गई थी। जब वह वहां से लौट रही थी तब कुछ लोगों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। इस मामले में मंगलवार को एफआईआर दर्ज की गई है।
महिला अपनी सहेली के साथ लौट रही थी। उसके दोस्त ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच आरोपी युवक के दोस्त भी वहां पहुंच गए और उन्होंने भी महिला के साथ गैंगरेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद महिला किसी तरह थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई।
