Ganesh Visarjan 2025 Celebrities: इस समय चारो तरफ गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। आम आदमी हो या सेलेब्रिटीज सभी लोग भगवान गणेश को पूरी श्रद्धा के साथ अपने घर लेकर गए। उनकी धूम धाम से स्थापना की। लेकिन इस 11 दिवसीय पर्व में भक्त बप्पा को घर तो लेकर आते है। लेकिन कुछ लोग 1 दिन में कुछ लोग 3 दिन कोई सात दिन तो कोई पूरे 11 दिन बाद बप्पा की विदाई करते हैं। ऐसे में कई सेलेब्स ने भगवान गणेश का विर्सजन एक दिन में ही कर दिया।
सलमान खान ने गणपति बप्पा का विसर्जन…
सलमान खान ने अपने घर में बड़े धूमधाम से बप्पा की स्थापना की थी। और अब उन्होंने अपने परिवार के साथ मिलकर जितने धूमधाम से स्थापना की उतने ही धूमधाम से ढोल नगाड़ो के साथ बप्पा की विदाई भी की। सलमान के साथ बहन अर्पिता और उनके पति आयुष शर्मा नाचते दिखे। वीडियों में सोनाक्षी सिन्हा के पति इकबाल भी नजर आ रहें हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
LATEST – #SalmanKhan Arrives at Ganpati Darshan
The Most Secular Actor, He Respects Every Religion and Celebrates Every Festival, He is a True Human Being..!!✨❤️ pic.twitter.com/xHGuakhE96
— Neha (@Being_Nehu12) August 28, 2025
Bhai dancing at Ganpati Visarjan is pure love to watch 🔥♥️ His energy is unmatched, spreading full on enjoyment vibes with family 🙌 #SalmanKhan pic.twitter.com/e4WJQ4Vwqv
— Er.Sohail (@BeingSohail__) August 28, 2025
अनन्या पांडे ने घर पर ही की बप्पा की विदाई…
अनन्या ने गणपति बप्पा के कान में मनोकामना मांगी, फिर बड़े ही प्यार से बप्पा की घर पर ही विदाई की। उनकी बहन भी उनके साथ दिखी। अनन्या का ऐसा करना लोगो के लिए एक संदेश भी है। इको फ्रैंडली गणेश जी लाएं, जिससे बप्पा का विसर्जन घर पर ही कर सके। इससे प्रदूषण भी नहीं फैलता।
View this post on Instagram
गोविंदा ने पत्नी सुनीता के साथ दी बप्पा को विदाई…
तलाक की अफवाह के बीच गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता को साथ नाचते दिखे और उनके बीच सब सही नजर आ रहा है। दोनों साथ में काफी खुश भी नजर आ रहें हैं। और साथ में नाचते हुए बप्पा की विदाई करते भी दिखाई दे रहें है।
View this post on Instagram
फूलो से खेलते दिखे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट…
गणेश विसर्जन के मौके पर अंबानी परिवार ने भी धूमधाम से बप्पा को विदाई दी। अनंत अंबानी अपनी पत्नी राधिका मर्चेंट के साथ “एंटीलिया चा राजा” के विसर्जन में शामिल हुए। इस दौरान दोनों ने खेल-खेल में फूलों की वर्षा की, जिसका नजारा बेहद सुंदर और मनमोहक था।
View this post on Instagram
राधिका मर्चेंट के साथ उनके बॉडीगार्ड भी मौजूद थे, जिन्होंने उन्हें सुरक्षित रखा। वहीं, अंबानी परिवार की मुखिया नीता अंबानी भी इस उत्सव में शामिल हुईं। उन्होंने गुलाबी रंग के पारंपरिक परिधान में बप्पा की विदाई की रस्में निभाईं और पूरे उत्साह के साथ इस पर्व का आनंद लिया।
#RadhikaMerchant looks swept away in devotion as she is spotted 😊 at Ganpati visarjan. 🙏 #Ambani pic.twitter.com/ZlwKktcXg2
— Himanshu Aswal (Artist) (@Himanshaswal) August 29, 2025
