Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Fruits to Eat in Summer: गर्मियों में खाए ये फल: यह स्वाद, सेहत और ठंडक का बेहतरीन संगम…
  • Lifestyle

Fruits to Eat in Summer: गर्मियों में खाए ये फल: यह स्वाद, सेहत और ठंडक का बेहतरीन संगम…

Hema Gupta April 22, 2025

Fruits to Eat in Summer: गर्मियों के मौसम में जैसे – जैसे गर्मी बढ़ती है, हर कोई बेहाल होने लगता है। और फिर लोग ऐसी चीजो का सेवन करना चाहते है, जिससे शरीर को ठंडक मिले। और मार्केट में भी ऊर्जा देने वाले खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में एक ऐसा सुपरफूड जो इन दोनों जरूरतों को पूरा करता है, वो है ‘चुकंदर’। चुकंदर न सिर्फ अपने रंग और स्वाद से मन को भाता है, बल्कि इसके स्वास्थ्य लाभ और शरीर को ठंडक मिलती है।

READ MORE: Weight Loss Breakfast Foods: ब्रेकफास्ट में शामिल करे ये चीजे मिलेगा जिरो फिगर…

यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। इसमें विटामिन A, C, K, फोलेट, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

चूकंदर के लाभ…

शरीर को ठंडक दें…

गर्मियों में शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जिससे चिड़चिड़ापन, थकावट और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं होती हैं। चुकंदर में पानी की मात्रा अधिक होती है और यह शरीर को अंदर से ठंडा रखता है। इसका जूस पीने से शरीर को तुरंत ठंडक मिलती है। यह गर्मियों में काफी फायदेमंद है।

Beetroot Health Benefits

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करें..

चुकंदर में पाए जाने वाले नाइट्रेट्स शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाते हैं, जो रक्तवाहिकाओं को फैलाकर ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं। गर्मियों में हाई बीपी एक आम समस्या है और चुकंदर इसका प्राकृतिक उपाय हो सकता है।

डिहाइड्रेशन से बचाएं…

पसीना ज्यादा आने से शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है। ऐसे में चुकंदर खाना फायदेमंद हो सकता है, यह पोटैशियम का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखने में मददगार होता है। इसका नियमित सेवन गर्मी में लू से बचाता है।

एनर्जी बूस्टर..

गर्मी में थकान जल्दी लगती है। चुकंदर शरीर को ताजगी और ऊर्जा देता है। कई एथलीट्स भी इसे वर्कआउट से पहले लेते हैं, क्योंकि यह सहनशक्ति बढ़ाने में सहायक होता है। और यह एक एनर्जी बूस्टर के रुप में काम करता है।

पाचन को दुरुस्त रखे…

चुकंदर में फाइबर भरपूर मात्रा होती है, जो पाचन क्रिया में सुधार करने में सहायक होता है और कब्ज जैसी समस्याओं से लाभकारी होता है। गर्मियों में पेट से जुड़ी समस्याएं आम होती हैं, और चुकंदर इसमें कारगर होता है।

त्वचा को निखारें…

गर्मियों में धूप और गर्मी की वजह से त्वचा पर दाने, टैनिंग और रैशेज हो जाते हैं। ऐसे में चुकंदर का नियमित सेवन आपकी त्वचा को भीतर से पोषण देता है, जिससे चेहरे में ग्लो आता है।

खून की कमी को करें दूर…

चुकंदर में आयरन और फोलेट अधिक मात्रा में होते हैं, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करते हैं। गर्मियों में एनीमिया से बचने के लिए चुकंदर बेहद फायदेमंद है, खासकर महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है।

किसे चुकंदर का सेवन नहीं करना चाहिए?

1. चुकंदर में ऑक्सेलेट्स की मात्रा अधिक होती है, जो किडनी स्टोन की संभावना बढ़ा सकते हैं।

2. चुकंदर में प्राकृतिक शुगर होता है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

3. जिन लोगों को पहले से ही लो बीपी की समस्या है, उन्हें डॉक्टर की सलाह से ही चुकंदर का सेवन करना चाहिए।

विशेषज्ञों की राय..

डायटिशियन डॉ. स्वाति मेहरा कहती हैं, “गर्मियों में चुकंदर को डाइट में शामिल करना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। ये एक नैचुरल एनर्जी बूस्टर है और युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक हर किसी को इसका फायदा मिल सकता है।”

निष्कर्ष

गर्मियों में शरीर को स्वस्थ और हाइड्रेटेड रखने के लिए चुकंदर बेहद लाभकारी है। यह न केवल शरीर को पोषण देता है, बल्कि त्वचा से लेकर दिल तक, हर हिस्से की स्वस्थ रखने में मददगार है। तो इस गर्मी चुकंदर को अपने आहार में शामिल करें और खुद को डिटॉक्स और स्वस्थ रखें।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: LSG vs DC Today Match: क्या लखनऊ घर में ले पाएगी हार का बदला, या फैंस फिर होंगे निराशा…?
Next: MP Datia Stubble Burning Case : MP गजब है!, दतिया में मुर्दों के नाम FIR

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.