Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Fruits For Pregnant Women: गर्भवती महिलाओं के लिए फल..जानिए कौन से फल खाएं और कौन से बचें?
  • Lifestyle
  • Top Story

Fruits For Pregnant Women: गर्भवती महिलाओं के लिए फल..जानिए कौन से फल खाएं और कौन से बचें?

Hema Gupta February 8, 2025

Fruits For Pregnant Women: गर्भावस्था एक ऐसा समय होता है जब महिला को अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। संतुलित आहार न केवल मां के लिए बल्कि गर्भ में पल रहे शिशु के विकास के लिए भी बहुत फायदेंमंद होता है। फलों का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए काफी लाभदायक होता है क्योंकि इनमें आवश्यक विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। आइए जानते हैं कि गर्भवती महिलाओं को कौन-कौन से फल खाने चाहिए और वे कैसे फायदेमंद होते हैं।

Read More: CM Dhami Priests Meeting Gratitude: मुख्यमंत्री आवास परतीर्थ पुरोहितों ने सीएम धामी से की मुलाकात, प्रदेश सरकार को जताया आभार.

Fruits For Pregnant Women: प्रेग्नेंसी में कौन से फल खाए?

1. केला (Banana)

केला गर्भावस्था के दौरान सबसे अधिक फायदेमंद फलों में से एक है। इसमें फाइबर, विटामिन बी6, पोटैशियम और फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है।जो रात में होने वाली पैर की ऐंठन को रोकने में मदद कर सकते हैं। आप अपनी विशिष्ट पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए केले का चयन कर सकती हैं। ध्यान रहे हमेशा पका हुआ केला ही खाएं। यदि आपको गर्भावधि मधुमेह है तो डॉक्टर की सलाह लेकर ही केला खाएं।

फायदे-

1.मतली और उल्टी की समस्या को कम करता है।
2.पाचन को दुरुस्त रखता है और कब्ज से राहत दिलाता है।
3.ऊर्जा प्रदान करता है और थकान दूर करता है।

2. सेब (Apple)

सेब पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इनमें विटामिन ए, ई, और डी के साथ-साथ जिंक भी होता है। गर्भावस्था के दौरान इसे खाने से मां और शिशु दोनों को फायदा होता है। बच्चे की प्रतिरोधक क्षमता और ताकत को बढ़ाते हैं। यह आपके बच्चे के बड़े होने पर अस्थमा और एक्जिमा के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।

फायदे-

1.रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है।
2.शिशु के फेफड़ों के विकास में मदद करता है।
3.पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है।

3. संतरा (Orange)

संतरा विटामिन सी का अच्छा स्रोत है, यह विटामिन बच्चे की हड्डियों और दांतों के निर्माण और विकास के लिए आवश्यक है। विटामिन सी आयरन के अवशोषण में भी मदद करता है, जो शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण खनिज है। सबसे महत्वपूर्ण बात, विटामिन सी एक एंटीऑक्सिडेंट है जो मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाता है।

 

फायदे-

1.शरीर को हाइड्रेट रखता है।
2.इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।
3.भ्रूण के मस्तिष्क के विकास में सहायक होता है।

4. अनार (Pomegranate)

अनार आयरन, फोलेट, विटामिन के और फाइबर का बेहतरीन स्रोत है, जो गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह खून की कमी नहीं होने देता और एनर्जी को बनाए रखता है।

फायदे

1.खून की कमी को पूरा करता है।
2.हड्डियों को मजबूत करता है।
3.प्रीमैच्योर डिलीवरी के खतरे को कम करता है।

5. आम (Mango)

गर्भावस्था के दौरान आम का सेवन भी बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें विटामिन ए और सी प्रचुर मात्रा में होता है। और गर्भावस्था में यह ऐसे खट्टे फलों को खाने की इच्छा अधिक होती है।

फायदे-

1.इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।
2.हाइड्रेशन बनाए रखता है।
3.शिशु के बेहतर विकास में मदद करता है।

6. कीवी

कीवी में विटामिन सी, ई, ए, पोटेशियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, फोलिक एसिड और आहार फाइबर प्रचुर मात्रा में होते हैं। कीवी से श्वसन तंत्र को लाभ होता है। ये एक गर्भवती मां को सर्दी या खांसी होने से भी रोक सकते हैं। ये फास्फोरस में उच्च होते हैं और आयरन के अवशोषण में सहायता करते हैं। कीवी रक्त के थक्के जमने के जोखिम को भी कम करता है।

फायदे-

1.रक्त के थक्के जमने के जोखिम को भी कम करता
2. श्वसन तंत्र के लिए फायदेमंद

7. तरबूज (Watermelon)

तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। तरबूज खाने से मांसपेशियों की ऐंठन कम जाती है।

फायदे-

1.मांसपेशियों की ऐंठन को कम करता है।
2.शरीर को ठंडक प्रदान करता है।
3.पाचन क्रिया में सुधार करता है।

Fruits For Pregnant Women: प्रेग्नेंसी में कौन से फल नहीं खाने चाहिए?

गर्भावस्था के दौरान, पपीता, अनानास, और अंगूर जैसे कुछ फलों को खाने से बचना चाहिए

1. कच्चा पपीता

कच्चा पपीता गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हो सकता है। इसमें लेटेक्स होता है, जो यह गर्भाशय संकुचन को बढ़ा सकता है। इससे समय से पहले प्रसव या गर्भपात हो सकता है

2. इमली

प्रेग्नेंसी के दौरान इमली खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इमली में मौजूद गुण प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में प्रोजेस्टेरोन हॉर्मोन के उत्पादन को कम करने का काम करते हैं। इसकी वजह से गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही के दौरान बहुत ज्यादा इमली खाना नुकसानदायक माना जाता है।

3. अनानास

गर्भवती महिलाओं के लिए अनानास भी नुकसानदायक माना जाता है। अनानास में मौजूद ब्रोमेलैन प्रेग्नेंसी में नुकसानदायक माना जाता है। इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से भ्रूण को काफी नुकसान पहुंचता है। प्रेग्नेंसी के दौरान अनानास या पाइनएप्पल खाने से पहले आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

4. अंगूर

अंगूर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद फलों में से एक है।प्रेग्नेंसी में अंगूर खाना सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है। इसमें मौजूद रेसवेराट्रोल नामक तत्‍व गर्भवती महिलाओं के लिए जोखिम पैदा कर सकता है। इसलिए प्रेग्नेंसी में अंगूर सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। इसके अलावा अगर आपको किसी भी तरह की समस्या होती है, तो बिना डॉक्टर की सलाह के अंगूर नहीं खाना चाहिए।

5. फ्रोजेन जामुन

प्रेग्नेंसी में फ्रोजेन जामुन खाना नुकसानदायक माना जाता है। इसलिए अगर आप प्रेग्नेंसी में जामुन खाती हैं, तो फ्रोजेन जामुन के बजाय आप ताजे जामुन का सेवन करें। फ्रोजेन जामुन प्रेग्नेंसी में मां और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

 

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: President Murmu Visit Mahakumbh: 10 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लगाएंगी महाकुंभ में आस्था की डुबकी
Next: Delhi Election Results 2025: ‘आ-पदा’ से मुक्त दिल्ली-सीएम यादव

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.