Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Friendship Day 2025: कब और क्यों मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे? जानिए इतिहास और महत्व….
  • Lifestyle

Friendship Day 2025: कब और क्यों मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे? जानिए इतिहास और महत्व….

Hema Gupta August 3, 2025

Friendship Day 2025: आज 3 अगस्त को फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। इसी खास वजह यह है कि रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण लोग आराम से अपने दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं।

Read More: Benefits of betel leaf: पान के पत्ते सेहत के लिए वरदान या नुकसान? जानिए सच…

आपको बता दें कि, दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जो खून रिश्ता भले ही न हो लेकिन हमारी पसंद न पसंद से लेकर हमारे गुस्से तक हर चीज पता होता है। हमें किस चीज से खुशी मिलती है और हम किस चीज से इरिटेट होंगे, जो हमारे सबसे अच्छे दोस्त होते है उन्हें हमारे बारें में सब पता होता है। आज का दिन फ्रेंडशिप डे दोस्तो के लिए ही बनाया गया। इस दिन दोस्तो को प्यार जताने, उनकी केयर दिखाने, वो कितने इम्पार्टेंट ये जताने का दिन होता है।

फ्रेंडशिप डे की शुरुआत कहां से हुई?

फ्रेंडशिप डे की शुरुआत साल 1950 के दशक में हॉलमार्क कार्ड्स के फाउंडर जॉयस हॉल ने की थी। इस कॉन्सेप्ट को काफी लोकप्रियता मिली, खासकर अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों में। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र (United Nations) ने साल 2011 में 30 जुलाई को आधिकारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे घोषित किया।

क्या था उद्देश्य…?

नाइटेड नेशंस द्वारा फ्रेंडशिप डे को मान्यता देने के पीछे उद्देश्य था दुनिया में शांति और भाईचारे को बढ़ावा देना। इस दिन को अलग-अलग संस्कृतियों, देशों और समुदायों के बीच मजबूत दोस्ती के रिश्ते को समर्पित किया गया है।

भारत में फ्रेंडशिप डे कब मनाया जाता है?

भारत में फ्रेंडशिप डे हर साल अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। इसकी खास वजह यह है कि रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण लोग आराम से अपने दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। घूमना-फिरना, गिफ्ट देना, पार्टी करना और दोस्ती के रिश्ते को सेलिब्रेट करना आसान होता है।

फ्रेंडशिप डे मानाने के 6 शानदार आइडियाज…

दोस्तों के लिए सरप्राइज पार्टी का आयोजन करें…

अगर आपके दोस्त पास में रहते हैं, तो घर पर या किसी कैफे में एक छोटी-सी सरप्राइज पार्टी रखें। उन्हें बिना बताए बुलाएं और उनके पसंदीदा खाने-पीने का इंतज़ाम करें। एक फ्रेंडशिप डे केक, यादों भरा स्लाइड शो और कुछ गेम्स इस दिन को यादगार बना सकते हैं।

DIY गिफ्ट्स और हैंडमेड कार्ड्स बनाएं…

दोस्ती पैसों से नहीं, भावना से चलती है। अपने दोस्तों को खुद के बनाए हुए गिफ्ट्स या कार्ड्स देकर आप उनके दिल को छू सकते हैं। एक छोटा सा पत्र, जिसमें आपने उनकी खूबियों को लिखा हो या आपकी पुरानी यादों की तस्वीरें – ये चीजें महंगे गिफ्ट्स से कहीं ज़्यादा असर करती हैं।

थ्रोबैक फोटो सेशन और सोशल मीडिया ट्रिब्यूट..

दोस्ती की पुरानी तस्वीरों को इकट्ठा करें और एक थ्रोबैक पोस्ट या वीडियो बनाएं। इंस्टाग्राम या फेसबुक पर एक भावुक या फनी कैप्शन के साथ उन्हें शेयर करें। चाहें तो एक साथ मिलकर फ्रेंडशिप डे रील या वीडियो मैसेज भी बना सकते हैं।

एक छोटी ट्रिप या आउटिंग प्लान करें…

अगर थोड़ा समय और बजट है, तो फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों के साथ एक वन-डे ट्रिप, रोड ट्रिप या पिकनिक प्लान करें। किसी हिल स्टेशन, वाटरफॉल, कैफे, रिज़ॉर्ट या झील पर कुछ घंटे बिताना भी रिलैक्सिंग और यादगार हो सकता है।

मूवी मैराथन या वेब सीरीज नाइट….

अगर बाहर जाना मुमकिन नहीं, तो घर पर ही दोस्तों के साथ एक मूवी नाइट रखें। आप सभी की पसंदीदा फिल्मों या वेब सीरीज की लिस्ट बनाएं, पॉपकॉर्न और स्नैक्स तैयार करें और कंबल में बैठकर घंटों साथ बिताएं।

“Thank You” मैसेज या वॉयस नोट भेजें…

कई बार हम अपने जज्बात शब्दों में नहीं कह पाते। फ्रेंडशिप डे पर अपने पुराने दोस्तों को एक “Thank You” मैसेज, मेल या वॉयस नोट भेजें और उन्हें बताएं कि वो आपकी जिंदगी में कितने खास हैं। यह एक छोटा सा कदम लंबे समय तक दोस्ती में मिठास बनाए रखता है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Anupam Kher on Friendship Day: अनुपम खेर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, बोले – ‘पैसे नहीं, सच्चे दोस्त जमा किए हैं…’
Next: Parineeti 1st date Kapil Show: परिणीति चोपड़ा ने खोले पहली डेट के राज, कहा- हाइट देखकर दिल दे बैठी!

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.