Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • यूपी में जुमे की नमाज पर हाई अलर्ट, बरेली से वाराणसी तक कड़ी सुरक्षा
  • उत्तर प्रदेश

यूपी में जुमे की नमाज पर हाई अलर्ट, बरेली से वाराणसी तक कड़ी सुरक्षा

himani Shrotiya October 3, 2025

Namaz Security Alert UP: उत्तर प्रदेश में शुक्रवार की जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। बरेली में पिछले जुमे को हुए बवाल के बाद हालात को देखते हुए इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और जगह-जगह पर पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात हैं।

बरेली में छावनी जैसे हालात

पिछले जुमे को बरेली में हुए उपद्रव को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने इस बार विशेष तैयारी की है। लगभग 10 हजार जवानों को तैनात किया गया है। एसएसपी और डीएम खुद सड़कों पर उतरकर हालात की निगरानी कर रहे हैं।

बरेली में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। साथ ही, इंटरनेट सेवाओं को भी गुरुवार को ही बंद कर दिया गया था ताकि अफवाहों को फैलने से रोका जा सके। शहर के संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च और तलाशी अभियान लगातार जारी है।

काशी में ATS कमांडो की मॉक ड्रिल

वाराणसी में कैंट रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर एटीएस कमांडो ने मॉक ड्रिल की। इस दौरान यात्रियों को भी सतर्क किया गया और सुरक्षा बलों की तैनाती की समीक्षा की गई।

वाराणसी के अलावा कानपुर और प्रयागराज में भी पुलिस ने फ्लैग मार्च कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रमुख चौक-चौराहों पर बैरिकेडिंग की गई और वाहनों की चेकिंग तेज कर दी गई।

Namaz Security Alert UP: संभल में मस्जिद पर विवाद

संभल जिले में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां जामा मस्जिद के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। दरअसल, 510 वर्ग मीटर भूमि पर बनी मस्जिद को हटाने के आदेश दिए गए थे और इसे हटाने के लिए चार दिन का समय दिया गया था। इसी वजह से प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर हैं।

संभल में शुक्रवार की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई, लेकिन इसके बाद कुछ लोग मस्जिद को तोड़ने के प्रयास में जुट गए। इस घटना के बाद पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दिया।

गोंडा और कासगंज में सुरक्षा व्यवस्था

गोंडा में आईजी रेंज खुद सड़क पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अलर्ट रहने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

वहीं, कासगंज में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला और ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। संवेदनशील इलाकों में पुलिसकर्मी गश्त कर रहे हैं और शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।

गोंडा और कासगंज में सुरक्षा व्यवस्था
गोंडा और कासगंज में सुरक्षा व्यवस्था

लखनऊ और आगरा में पैदल मार्च

राजधानी लखनऊ में पुलिस ने पैदल मार्च किया और तलाशी अभियान चलाया। शहर की बड़ी मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

इसी तरह आगरा में भी प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। यहां मस्जिदों के बाहर और आसपास पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने।

सहारनपुर और अन्य जिलों में कड़ी निगरानी

सहारनपुर में भी पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है। मस्जिदों में नमाज अदा होने के बाद सुरक्षा और सख्त कर दी गई है। जिले के सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

भारत बंद और तौकीर रजा का आवाहन

दरअसल, हाल ही में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने 3 अक्टूबर को भारत बंद का आह्वान किया था, लेकिन त्योहारों को देखते हुए बाद में इसे वापस ले लिया गया।

हालांकि, आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने “आई लव मोहम्मद” पोस्टर विवाद को लेकर धरना-प्रदर्शन की अपील की थी। उनके आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए थे, जिसके बाद बरेली समेत कई जगह हालात तनावपूर्ण हो गए थे।

Namaz Security Alert UP: शांति बनाए रखने की अपील

इस बीच मौलाना सुफियान निजामी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या उकसावे में न आएं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Karwa Chauth Relationship Tips: क्या कम हो रहा है आपके रिश्ते में रोमांस? इस करवाचौथ अपनाएं ये टिप्स…
Next: राजस्थान के वरिष्ठ नेता गिर्राज प्रसाद तिवारी का 105 वर्ष की आयु में निधन, जानिए वकालत से राजनीति तक का सफर

Related Stories

 Shankaracharya Targets Yogi: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश

शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान

Shital Sharma March 2, 2026
CM Yogi Varanasi Visit
  • उत्तर प्रदेश

2 दिन के वाराणसी दौरे पर CM योगी, नए प्रोजेक्ट की समीक्षा

himani Shrotiya March 1, 2026
गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम
  • उत्तर प्रदेश

गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम; पुलिसकर्मियों, विदेशियों पर भी गोपियों ने बरसाईं छड़ियाँ

Rohan Umak March 1, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किसान कल्याण वर्ष में जनजाति लोक उत्सव भगोरिया के अवसर पर बड़वानी के नागलवाड़ी में आयोजित प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट के आयोजन पर जनजाति बंधुओ ने पारंपरिक रूप से स्वागत किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भद्रा के चलते आज देर रात होगा होलिका दहन,  हुरियारों की टोलियां तैयार, बाजार सतरंगी
  • Husband Wife Suicide CG: दंपत्ति ने एक ही फंदे पर लगाई फांसी!
  • Mp Accident Deaths News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दंपत्ति की मौत!
  • डॉ मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट बैठक आज,सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे अध्यक्षता
  • होली के बाद मिल सकता है निगम-मंडलों का तोहफा, दिल्ली दौरे से तेज हुई सियासी सुगबुगाहट
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.