Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • खेल की दुनिया
  • French Open 2025: अल्कारेज ने सिनर को हराकर जीता 5वां ग्रैंड स्लैम…
  • खेल की दुनिया

French Open 2025: अल्कारेज ने सिनर को हराकर जीता 5वां ग्रैंड स्लैम…

Hema Gupta June 9, 2025

French Open 2025: पांच सेट तक चले ऐतिहासिक मुकाबले में सिनर को दी शिकस्त, ग्रैंड स्लैम में अल्कारेज ने पांचवी जीत दर्ज की। पेरिस के प्रतिष्ठित रोलां गैरो स्टेडियम में रविवार को खेले गए फ्रेंच ओपन 2025 के फाइनल मुकाबले में स्पेन के 22 वर्षीय टेनिस स्टार कार्लोस अल्कारेज ने इतिहास रच दिया। उन्होंने इटली के वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर को बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में 4-6, 6-7, 6-4, 7-6, 7-6 से हराकर अपना पांचवां ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया।

Read M0re: क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी, स्टेज पर रो पड़ी सांसद

5 घंटे 29 मिनट तक चला मुकाबला…

यह मुकाबला फ्रेंच ओपन के इतिहास में ओपन एरा का सबसे लंबा पुरुष सिंगल्स फाइनल बन गया, जो 5 घंटे और 29 मिनट तक चला। इसने 1982 में गुइलेरमो विलास और मेट्स विलेंडर के बीच हुए 4 घंटे 42 मिनट के फाइनल का रिकॉर्ड तोड़ा।

ऐतिहासिक टाई-ब्रेकर में हुआ फैसला…

फाइनल मुकाबले का नतीजा पांचवें सेट के टाई-ब्रेकर में निकला। यह ओपन एरा में केवल तीसरी बार हुआ जब ग्रैंड स्लैम फाइनल का निर्णय टाई-ब्रेकर में हुआ। इससे पहले, 2020 यूएस ओपन (थिएम बनाम ज्वेरेव) और 2019 विम्बलडन (जोकोविच बनाम फेडरर) में ऐसा हुआ था।

पांचवें सेट में दोनों खिलाड़ियों ने एक-एक बार अपनी सर्विस गंवाई और स्कोर 6-6 हो गया। टाई-ब्रेकर में अल्कारेज ने 10-2 से जीत हासिल की और चैम्पियन बने।

ग्रैंड स्लैम फाइनल में अल्कारेज का 5-0 का रिकॉर्ड…

इस जीत के साथ अल्कारेज ने ग्रैंड स्लैम फाइनल में अपना 100% रिकॉर्ड बरकरार रखा है। वे अब तक पांच बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे हैं और हर बार विजेता बनकर उभरे हैं। यह रिकॉर्ड उन्हें मौजूदा दौर के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में शुमार करता है।

विजेता को 25 करोड़ रुपये की इनामी राशि…

फ्रेंच ओपन 2025 के विजेता कार्लोस अल्कारेज को 25 करोड़ रुपये (करीब 2.8 मिलियन यूरो) की प्राइज मनी मिली, जबकि उपविजेता जैनिक सिनर को 13 करोड़ रुपये (करीब 1.5 मिलियन यूरो) से संतोष करना पड़ा।

लगातार पांचवीं बार सिनर पर भारी पड़े अल्कारेज…

अल्कारेज ने सिनर के खिलाफ लगातार पांचवीं जीत दर्ज की है। दोनों के बीच अब तक 12 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें से अल्कारेज ने 8 मैच जीते हैं। पिछली भिड़ंत में भी उन्होंने रोम मास्टर्स 2025 के फाइनल में सिनर को हराया था।

महिलाओं और पुरुषों के टाइटल नंबर-2 खिलाड़ियों के नाम…

फ्रेंच ओपन 2025 में महिला और पुरुष सिंगल्स दोनों खिताब वर्ल्ड नंबर-2 खिलाड़ियों ने जीते। शनिवार को अमेरिका की कोको गॉफ ने वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका को हराया, और रविवार को पुरुष वर्ग में नंबर-2 अल्कारेज ने नंबर-1 सिनर को शिकस्त दी।

Watch Now – https://youtu.be/w_vtB3VOh-Q?si=UEOds0-8LvNiws-f

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Indore Honeymoon Murder Case: पत्नी सोनम ने ही रचाया हत्या का प्लान, तीन शूटर्स गिरफ्तार
Next: Sonam Raghuwanshi murder case: पति की हत्या की साजिश में पत्नी का नाम! गाजीपुर के ढाबे से पकड़ी गई सोनम रघुवंशी, पिता बोले- बेटी बेगुनाह है

Related Stories

ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.