Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • French Open 2025: अल्काराज चौथे राउंड में पहुंचे, अब शेल्टन से होगी टक्कर…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

French Open 2025: अल्काराज चौथे राउंड में पहुंचे, अब शेल्टन से होगी टक्कर…

Hema Gupta May 31, 2025

French Open 2025: स्पेन के युवा टेनिस सनसनी कार्लोस अल्काराज ने फ्रेंच ओपन 2025 के पुरुष सिंगल्स के चौथे राउंड में प्रवेश कर लिया है। डिफेंडिंग चैंपियन अल्काराज ने तीसरे दौर में बोस्निया के दामिर दजुमहुर को 6-1, 6-3, 4-6, 6-4 से हराया। यह मुकाबला कुल 3 घंटे 14 मिनट चला।

Read More: INDIA A vs ENGLAND Lions: अन-ऑफिशियल टेस्ट के पहले दिन इंडिया-A ने बनाए 409 रन, करुण का दमदार शतक…

अल्काराज ने शुरुआती दो सेट में शानदार लय में खेल दिखाया, लेकिन तीसरे सेट में दजुमहुर ने वापसी कर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। चौथे सेट में अल्काराज ने अनुभव और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए जीत दर्ज की। अब उनका सामना अमेरिका के 13वीं वरीयता प्राप्त बेन शेल्टन से होगा।

रूने के मैच में दर्शक से विवाद, फिर भी पहुंचे चौथे राउंड में…

डेनमार्क के होल्गर रूने ने फ्रांस के क्वेंटिन हैलिस को पांच सेटों के संघर्षपूर्ण मुकाबले में 4-6, 6-2, 5-7, 7-5, 6-2 से हराकर चौथे राउंड में जगह बना ली। हालांकि मैच के दौरान एक अजीब स्थिति तब उत्पन्न हुई जब एक दर्शक ने रूने का तौलिया खींचने की कोशिश की।

रूने ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और अंपायर से उस दर्शक को हटाने की मांग की, यहां तक कि उन्होंने मैच छोड़ने की चेतावनी भी दी। हालांकि अंपायर ने दर्शक को नहीं हटाया, लेकिन वह व्यक्ति बाद में खुद ही चला गया। अब रूने का अगला मुकाबला इटली के आठवीं सीड लोरेंजो मुसेटी से होगा।

स्वियातेक की जीत का सिलसिला जारी…

पोलैंड की डिफेंडिंग चैंपियन इगा स्वियातेक ने तीसरे दौर में जैकलीन क्रिस्टियन को 6-2, 7-5 से मात दी और फ्रेंच ओपन में अपनी लगातार 24वीं जीत दर्ज की। अब उनका सामना चौथे दौर में कजाखस्तान की ऐलेना रयबाकिना से होगा, जिन्होंने जेलेना ओस्तापेंको को 6-2, 6-2 से हराया।

स्वियातेक का फ्रेंच ओपन में शानदार रिकॉर्ड रहा है और वह एक बार फिर खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं।

सबालेंका ने डानिलोविच को हराया…

वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने तीसरे राउंड में सर्बिया की ओल्गा डानिलोविच को 6-2, 6-3 से हराकर आसान जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत से ही सबालेंका का दबदबा देखने को मिला और उन्होंने शुरुआती गेम्स में 5-0 की बढ़त बना ली थी।

अब सबालेंका का सामना चौथे दौर में अमेरिका की 16वीं सीड अमांडा अनिसिमोवा से होगा।

नजर अब क्वार्टर फाइनल की ओर, चौथे राउंड होंगे रोमांचक…

फ्रेंच ओपन 2025 अब अपने निर्णायक चरण में प्रवेश कर रहा है। चौथे दौर के मुकाबले बेहद दिलचस्प होने वाले हैं क्योंकि सभी शीर्ष खिलाड़ी अपने खिताबी अभियान को बनाए रखने के लिए कोर्ट पर उतरेंगे। टेनिस प्रेमियों की नज़रें अब अल्काराज, स्वियातेक, सबालेंका और रूने जैसे सितारों के प्रदर्शन पर टिकी हैं।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: मंईयां सम्मान योजना: 20 हजार महिलाओं को जल्द मिलेंगे 10 हजार रुपये, भुगतान की तैयारी पूरी
Next: frequent fasting snacks benefits and risks: उपवास में बार-बार फलाहार करना फायदेमंद!

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.