Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • 4 साल के मासूम की 12 साल की लड़की ने की हत्या
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

4 साल के मासूम की 12 साल की लड़की ने की हत्या

Narendra Singh March 20, 2025
4 साल के मासूम की हत्या
4 साल के मासूम की हत्या

हत्या के मामले में चौकाने वाला खुलासा

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मंगलवार को लापता हुए 4 साल के मासूम का शव पुलिस ने 36 घंटे बाद बरामद कर लिया है. इस हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.

12 साल की लड़की ने की मासूम की हत्या

सीसीटीवी में दिखा था बच्चा
सीसीटीवी में दिखा था बच्चा

ग्वालियर के सिरोल थाना क्षेत्र से 18 मार्च को गायब हुए चार साल के देवराज वंशकार की बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात ये सामने आई है कि मासूम की हत्या 12 साल की लड़की ने की है, जो उसके पड़ोस में रहती थी. पुलिस ने मासूम बच्चे का शव एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास गड्ढे से बरामद किया है.

खेलते-खेलते गायब हुआ था बच्चा

मंगलवार दोपहर में अचानक चार साल का देवराज घर से खेलते-खेलते गायब हो गया था, जब परिजनों को बच्चा नहीं मिला तो उन्होंने सिरोल पुलिस थाना पहुंचकर पुलिस से शिकायत की. शिकायत मिलते ही सिरोल पुलिस की चार टीमें बच्चे की तलाश करने लगीं. काफी ढूंढने के बाद भी जब बच्चा नहीं मिला तो पुलिस ने इलाके की पॉश कॉलोनी कॉस्मो आनंदा के आस पास लगे CCTV कैमरे खंगालने शुरू किए.

लड़की बोली- बाबा ने जादू कर दिया

पुलिस को CCTV कैमरों के जरिए एक फुटेज मिला, जिसमें बच्चा देवराज एक अन्य बच्चे और एक लड़की के साथ जाता दिखाई दिया. पुलिस ने इसके बाद शक के आधार पर लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए.लड़की ने पुलिस को बताया कि उसे रास्ते में एक बाबा मिल गया था, जिसने उस पर जादू कर दिया था, जिसकी वजह से उसने देवराज का गला पकड़ा और वह मर गया.

गड्ढे से बरामद हुआ बच्चे का शव

बच्चे को मारकर गाढ़ा
बच्चे को मारकर गाढ़ा

बच्ची द्वारा देवराज की मौत की बात पता चलते ही पुलिस ने उसे साथ ले जाकर तफ्तीश. पास ही एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के लिए खोदे गए पिलर के गड्ढे में बच्चे का शव मिट्टी से दबा मिला, जिसके बाद पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. ‘ इस मामले में आरोपी बच्ची नाबालिग है इसलिए उससे पूछताछ के लिए चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट की मदद भी ली जाएगी.”

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: IPL 2025 Opening Ceremony: आईपीएल 2025 ओपनिंग सेरेमनी में लगेगा सितारों का मेला…
Next: दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.