Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Four Eyed Fish Found: कोरबा में मिली चार आंखों वाली रहस्यमयी मछली
  • छत्तीसगढ़

Four Eyed Fish Found: कोरबा में मिली चार आंखों वाली रहस्यमयी मछली

Narendra Singh July 1, 2025

four eyed fish found korba – chhattisgarh rare species: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के सराई सिंगार गांव में एक विचित्र और रहस्यमयी मछली ने सभी को हैरत में डाल दिया है। 30 जून को राधा सागर तालाब में नहाते समय स्थानीय ग्रामीण भंगू निर्मलकर को यह असामान्य मछली मिली, जिसकी चार आंखें और असामान्य रूप से बड़ा मुंह है।

अजब मछली
अजब मछली

four eyed fish found korba – chhattisgarh rare species: चार आंखों वाली मछली देख ग्रामीण हैरान

मछली की बनावट इतनी अलग थी कि भंगू रात में उसे अपने घर ले आए। अगली सुबह जैसे ही इस खबर की चर्चा फैली, आसपास के गांवों से लोग उसे देखने पहुंचने लगे। ग्रामीणों का मानना है कि यह कोई साधारण जीव नहीं, बल्कि दैवीय शक्तियों वाली मछली हो सकती है।

विदेशी प्रजाति की मछली

मत्स्य पालन विशेषज्ञों ने बताया कि यह मछली संभवतः “सकर माउथ कैटफिश” (Sucker Mouth Catfish) या उससे मिलती-जुलती किसी विदेशी प्रजाति की है, जिसे लोग अक्सर एक्वेरियम में पालते हैं। जब ये बड़ी हो जाती है, तो लोग उसे तालाब या नदियों में छोड़ देते हैं।

विशेषज्ञों की चेतावनी

विशेषज्ञों ने चेताया कि ऐसी मछलियों में कई बार केमिकल्स या हानिकारक तत्व होते हैं। इसलिए इन्हें खाने से परहेज करना चाहिए।

मछली को तालाब में वापस छोड़ा गया

ग्रामीणों की आस्था और जिज्ञासा को देखते हुए, उस मछली को वापस राधा सागर तालाब में छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने इसे प्राकृतिक चमत्कार बताया और किसी भी तरह का नुकसान न पहुंचे, इसलिए इसकी पूजा-अर्चना भी की गई।

ऐसा पहली बार नहीं: गरियाबंद में भी मिली थी ‘ब्लैक टाइगर फिश’

कोरबा की इस घटना से दो साल पहले गरियाबंद जिले के चिखली गांव में एक किसान के जाल में ऐसी ही दुर्लभ और खतरनाक दिखने वाली मछली फंसी थी। उस मछली को ब्लैक टाइगर फिश या सकर माउथ कैटफिश कहा गया था, जो आमतौर पर दक्षिण अमेरिका की अमेजन नदी में पाई जाती है।

इंटरनेट पर वायरल हो रही तस्वीरें

भंगू निर्मलकर द्वारा मछली के साथ खींची गई तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लोगों में इस मछली को लेकर भय, कौतूहल और श्रद्धा तीनों का भाव देखा जा रहा है।

Read More :- ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय अफसर बोले- हमारे विमान तबाह हुए

Watch Now :- अब ट्रेन का इंतज़ार बन जाएगा एक शानदार अनुभव!

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Raipur: छत्तीसगढ़ में प्राचार्यों की पदोन्नति पर से हाईकोर्ट ने हटाई रोक
Next: CM Bhajan Lal Sharma: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में स्टार्टअप इंडिया देश को नवाचार और आत्मनिर्भरता की नई दिशा दे रहा है।

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.