Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Former Pakistani Head Coach: गावस्‍कर पर पूर्व पाकिस्‍तानी हेड कोच भड़के…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Former Pakistani Head Coach: गावस्‍कर पर पूर्व पाकिस्‍तानी हेड कोच भड़के…

Hema Gupta March 8, 2025

Former Pakistani Head Coach: पाकिस्‍तान टीम के खराब प्रदर्शन पर भारत के महान बल्‍लेबाज सुनील गावस्‍कर ने जो बयान दिया, उसे लेकर पाकिस्‍तान टीम के पूर्व हेड कोच जेसन गिलेस्‍पी को मिर्ची लगी।

Read More: RCB vs UP WPL 2025: रॉयल चैलैंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स के बीच दूसरी टक्कर…

दरअसल, पाकिस्‍तान को ग्रुप स्‍टेज में न्‍यूजीलैंड और भारत से करारी हार का सामना करना पड़ा, जबकि बांग्‍लादेश के खिलाफ उनका आखिरी मैच बारिश की वजह से टल गया। पकिस्तान मेज़बान होने के बावजूद टीम घरेलू कंडिशन का फायदा नहीं उठा पाई और टूर्नामेंट के किसी भी मैच में नहीं जीती। पाकिस्‍तान टीम के चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप स्‍टेज से ही बाहर होने के पर गावस्‍कर ने कहा था कि भारत की कोई भी बी या सी टीम भी पाकिस्‍तान को हरा सकती है।

गिलेस्‍पी भड़के दिया जबाव..

गावस्‍कर के इस बयान पर गिलेस्‍पी ने तीखा जवाब दिया और इसे “बकवास” बताया। उन्‍होंने कहा कि इस तरह के बयान देना गलत है और इससे केवल टीमों के बीच नकारात्मकता फैलती है। गिलेस्‍पी ने यह भी कहा कि हर टीम में उतार-चढ़ाव आते हैं और इस प्रकार के कमेंट्स से टीमों को कोई मदद नहीं मिलती।

 एक इंटरव्यूं में गावस्‍कर ने कहा-

भारत की कोई बी टीम भी पाकिस्तान की सबसे मजबूत टीम को हरा सकती है। सी टीम पर मुझे थोड़ा संदेह है, लेकिन बी टीम ऐसा कर सकती है।

गिलेस्‍पी का गावस्कर को जबाव..

अब उनके इसी कमेंट पर कभी पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड से तंग आकर पाकिस्‍तान हेड कोच पद से इस्‍तीफा देने वाले गिलेस्‍पी ने रिएक्‍ट करते हुए कहा कि-

“मैंने सुनील गावस्कर का वो कमेंट देखा, जिसमें उन्होंने कहा है कि इंडिया की बी या सी टीम भी पाकिस्तान की टॉप टीम को हरा सकती है। आगे कहा कि, यह बकवास है, पूरी तरह से बकवास है। अगर पाकिस्तान सही खिलाड़ियों को चुनता है और उन्हें चमकने, सीखने और अपने खेल को सुधार करने का समय देता है तो वे किसी को भी हरा सकते हैं। मुझे इस बारे में कोई संदेह नहीं है।”

“वे टैलेंटेड हैं, आपको बस सही तरह की प्रतिभा चुननी है। आपको उनका समर्थन करना होगा और उनके साथ धैर्य रखना होगा। मेरी राय मे पाकिस्तान क्रिकेट में बहुत ज्‍यादा उतावलापन है।”

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने कहा-

एक बोर्ड के रूप में यदि पीसीबी बदलाव चाहता है और सही रिजल्‍ट पाना चाहता है, तो उन्हें सही लोगों, सही चयन पैनल की जरूरत है और खिलाड़ियों को अपना काम करने के लिए समय देना होगा. यदि आप एक नया कोच नियुक्त कर रहे हैं, तो उसे कुछ मतलब का करने का मौका दें, उसे समय दें. वरना परिणाम वही रहेंगे.

पिछले साल गिलेस्‍पी ने दिया था इस्तीफा..

पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच जेसन गिलेस्‍पी ने पिछले साल दिसंबर में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से इस्तीफा दे दिया था। उन्‍होंने अहम फैसलों में उन्‍हें शामिल ना करने को लेकर भी नाराजगी जताई थी। गिलेस्‍पी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर आरोप लगाते हुए कहा कि टीम सेलेक्‍शन में उनका इनपुट नहीं लिया जाता था और कई बार तो टीम चयन के बाद उन्‍हें इसकी जानकारी दी जाती थी। इससे उन्‍हें यह महसूस हुआ कि बोर्ड का रवैया उनके प्रति सही नहीं था और वे अपने काम में असमर्थ महसूस करने लगे थे।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Air India : एयर इंडिया ने व्हीलचेयर देने से किया इनकार, गिरने से गंभीर घायल हुई
Next: कर्नाटक में मस्जिदों के इमाम को 6,000 रुपये का मासिक भत्ता 

Related Stories

IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • आरडीएसएस के कार्यों का समय पर उपभोक्ताओं को मिले लाभ : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर
  • राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान 2 मार्च को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगा

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.