Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Dilip Doshi Passed Away: भारतीय पूर्व स्पिनर दिलीप दोषी का 77 की उम्र में निधन, क्रिकेट जगत ने दी श्रद्धांजलि…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Dilip Doshi Passed Away: भारतीय पूर्व स्पिनर दिलीप दोषी का 77 की उम्र में निधन, क्रिकेट जगत ने दी श्रद्धांजलि…

Hema Gupta June 24, 2025

Dilip Doshi Passed Away: भारत के 77 वर्षीय पूर्व बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज दिलीप दोषी का सोमवार को लंदन में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। उनके परिवार में पत्नी कालिंदी, बेटा नयन दोषी और बेटी विशाखा हैं।

Read More: India vs England 2025: आज होगी आर – पार की लड़ाई, भारत ने इंग्लैंड को दिया 371 रन का लक्ष्य…

पहले टेस्ट में 5 विकेट लेने वाले गिने-चुने भारतीयों में शामिल…

दिलीप दोषी उन 9 भारतीय क्रिकेटरों में से एक थे जिन्होंने अपने पहले टेस्ट मैच में 5 विकेट लेकर सबका ध्यान खींचा था। उन्होंने 32 साल की उम्र में भारत के लिए डेब्यू किया था, जो अपने आप में खास रहा।

टेस्ट और वनडे में बेहतरीन करियर..

दिलीप दोषी का अंतरराष्ट्रीय करियर बेहद प्रभावशाली रहा। उन्होंने भारत के लिए कुल 33 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 114 विकेट झटके। इस दौरान वे 6 बार किसी एक पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लेने में सफल रहे। वनडे क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन काबिल-ए-तारीफ रहा, जहां उन्होंने 15 मुकाबलों में 22 विकेट अपने नाम किए। उनकी इकोनॉमी रेट सिर्फ 3.96 रही, जो उस दौर में काफी असरदार मानी जाती थी। उनका सर्वश्रेष्ठ टेस्ट प्रदर्शन 6 विकेट पर 102 रन रहा, जो उनके कौशल और धैर्य का उदाहरण है।

घरेलू क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन…

दिलीप दोषी ने भारतीय घरेलू क्रिकेट में सौराष्ट्र और बंगाल की ओर से खेला। इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट में वार्विकशर और नॉटिंघमशर का प्रतिनिधित्व किया। वे काउंटी में अपने अनुशासन और लाइन-लेंथ के लिए जाने जाते थे।

आत्मकथा ‘स्पिन पंच’ में बयां की अपनी कहानी…

क्रिकेट के बाद दिलीप दोषी ने ऑटोबायोग्राफी ‘Spin Punch’ लिखी, जिसमें उन्होंने अपने करियर के उतार-चढ़ाव और 1980 के दशक में क्रिकेट प्रशासन से मिली निराशा का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि किस तरह उन्होंने चुपचाप क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

मेलबर्न टेस्ट में दिलाई थी भारत को जीत…

साल 1981 में मेलबर्न टेस्ट मैच में दिलीप दोषी ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उनका प्रदर्शन लंबे समय तक याद रखा गया और वह भारत के सफल लेफ्ट-आर्म स्पिनर्स में गिने जाते हैं।

क्रिकेट जगत में शोक की लहर…

दिलीप दोषी के निधन पर क्रिकेट जगत में शोक की लहर है। पूर्व खिलाड़ियों, बीसीसीआई और फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट में जो योगदान दिया, उसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

BCCI ने दी श्रद्धांजलि..

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पूर्व स्पिनर दिलीप दोषी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “BCCI दिलीप दोषी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करता है। पूर्व भारतीय स्पिनर का लंदन में निधन हो गया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”

BCCI mourns the passing of Dilip Doshi.

More details here – https://t.co/wXYYHs6TLz pic.twitter.com/z4GMI2YBpx

— BCCI (@BCCI) June 24, 2025

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच रवि शास्त्री ने एक्स पर किया पोस्ट…

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच रवि शास्त्री ने एक्स पर लिखा, “दिलीप दोशी के निधन की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ. हमेशा सलीकेदार, बेहद सज्जन और एक शानदार गेंदबाज। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।”

Really sad to hear about the passing of Dilip Doshi. Always immaculate, a gentleman to the core and a fine, fine bowler. Heartfelt condolences to his family. May his soul rest in peace 🙏

— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) June 23, 2025

सचिन तेंदुलकर ने x पर दी श्रद्धांजलि..

दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भावुक श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “दिलीप भाई से मेरी पहली मुलाकात 1990 में इंग्लैंड दौरे के दौरान हुई थी, जब उन्होंने मुझे नेट्स में गेंदबाजी की थी। उनके साथ मेरा एक खास रिश्ता था – वो मुझे बहुत स्नेह करते थे और मैं भी उनसे उतना ही जुड़ा हुआ महसूस करता था। उनकी गर्मजोशी और क्रिकेट की वो बातें अब बहुत याद आएंगी, जो हम अक्सर साझा किया करते थे। उनका जाना बेहद दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। ॐ शांति।”

I met Dilipbhai for the first time in the UK in 1990, and he bowled to me in the nets on that tour. He was really fond of me, and I reciprocated his feelings. A warm-hearted soul like Dilipbhai will be deeply missed. I will miss those cricketing conversations which we invariably… pic.twitter.com/2UPQe7nc2j

— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) June 23, 2025

पूर्व कप्तान और स्पिनर अनिल कुंबले ने जताया शोक..

पूर्व कप्तान और स्पिनर अनिल कुंबले ने भी शोक जताते हुए लिखा, “दिलीप भाई के निधन की खबर बेहद दुखद है। ईश्वर उनके परिवार और मित्रों को इस दुःख को सहने की शक्ति दे। नयन, तुम्हारे साथ मेरी पूरी संवेदनाएं हैं।”

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Iran Israel Ceasefire 2025: डोनाल्ड ट्रंप ने किया ईरान-इजरायल संघर्षविराम का ऐलान, 12 दिन की जंग के बाद शांति की उम्मीद
Next: IAS Niyaz Khan Brahmin Remark: फिर चर्चा में IAS नियाज खान, ब्राह्मणों को लेकर दी टिप्पणी

Related Stories

जगन्नाथ मंदिर खजाना
  • Top Story
  • देश-विदेश

48 साल बाद खुलेगा जगन्नाथ मंदिर का खजाना,  RBI की निगरानी में 25 मार्च से गिनती

Narendra Singh March 4, 2026
मार्केट
  • Top Story
  • फाइनेंस

होली पर ईरान-इजराइल वॉर ने बिगाड़ा बाजार का मूड,  झटके में 9 लाख करोड़ स्वाहा

Narendra Singh March 4, 2026
दुबई में अटैक
  • Top Story
  • देश-विदेश

Iran Israel war: दुबई में अमेरिकी एंबेसी पर हमला, तेहरान-बेरूत पर इजराइली बमबारी तेज

Narendra Singh March 4, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होली पर्व की दीं मंगलकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरेंद्र कुमार सखलेचा की जयंती पर विधानसभा परिसर में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा: वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा को तैयार हैं प्रदेश के युवा….
  • शेयर बाजाऱ – एक नज़र में
  • होली मनाने जा रहे बाइक सवार भाई-बहन को पिकअप ने रौंदा, युवक की मौत, बहन गंभीर
  • रतलाम पब्लिक स्कूल’ पर लगा प्रतिबंध:अब कोई भी भर्ती या प्रवेश परीक्षा नहीं होगी
  • CG पुलिस ने MP पुलिस पर किया एक्सटॉर्शन केस: की प्रभारी लाइन अटैच,जानें पूरा मामला
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.